पूरा भारत देश आज (26 जनवरी) 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लेकर स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा कि देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि हम आज क्या कर रहे हैं।
विराट ने देशवासियों से कहा कि हम अपने देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए साथ में मिलकर काम करें। रोहित शर्मा ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ऋषभ पंत ने ट्विटर पर लिखा, 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा। देश का प्रतिनिधित्व करने से बढ़कर कुछ नहीं।' तमाम भारतवासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। 1950 में आज के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था और तब से इस तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ था और इसके तीन साल बाद देश का संविधान लागू हुआ था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
Saare Jahan Se Accha Hindustan Hamara... Nothing comes close to the feeling of representing India! Happy 72nd Republic Day to all of you. #RepublicDayIndia 🇮🇳
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 26, 2021
Pride, love and passion for 🇮🇳
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 26, 2021
Wishing you all a #HappyRepublicDay! pic.twitter.com/gddLDjnvar
Happy Republic Day to all🙏🏻 pic.twitter.com/jupAFcbovQ
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) January 26, 2021
The future depends on what we do today. Let's be the strength of our nation and help it reach greater heights. Wishing everyone a Happy Republic Day. Jai Hind 🇮🇳.
— Virat Kohli (@imVkohli) January 26, 2021
Happy Republic Day to all of us!! pic.twitter.com/ANF56TkFu4
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) January 26, 2021
Wishing all of us a very happy #RepublicDay! May the timeless principles on which our great nation stands be our ever guiding light.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 26, 2021
सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
उम्मीद करता हूं जिन महान सिद्धांतों पर हमारे देश की नींव रखी गई है, वे हमें हमेशा प्रेरित करते रहें।
Wishing everyone a very Happy Republic Day 🇮🇳 pic.twitter.com/ncsFrN66tG
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) January 26, 2021