फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट'मैं इसके लिए 2 साल से रो रहा था'; 71वां शतक लगाने पर विराट कोहली अनुष्का शर्मा से बात करके हो गए थे इमोशनल

'मैं इसके लिए 2 साल से रो रहा था'; 71वां शतक लगाने पर विराट कोहली अनुष्का शर्मा से बात करके हो गए थे इमोशनल

कोहली अपने करियर का 71वां शतक लगाने के बाद इमोशनल हो गए थे। उन्होंने खुलासा किया जब वह ग्राउंड पर थे तो वह शतक लगने के बाद हंस रहे थे लेकिन अनुष्का से बात करने पर उनकी आंखे नम हो गई थी।

'मैं इसके लिए 2 साल से रो रहा था'; 71वां शतक लगाने पर विराट कोहली अनुष्का शर्मा से बात करके हो गए थे इमोशनल
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 12 May 2023 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले साल बेहद खराब दौर से गुजरे थे। कप्तानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद से उनके बल्ले से बड़ी पारियों ने भी किनारा कर लिया था। जिसके कारण उन्हें अगस्त-सितंबर में एक महीने के लिए मजबूरी में ब्रेक लेना पड़ा। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने करीब तीन साल के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का 71वां शतक लगाया, जोकि खेल के छोटे प्रारूप में उनका पहला शतक था। एक शो के दौरान विराट कोहली ने एक बार फिर अपने लंबे इंतजार के बाद आए शतक को याद किया और कहा कि शतक लगाने का उत्साह सिर्फ दो सेकंड के लिए रहा था। 

शतक बनाने के बाद विराट कोहली ने माना था कि उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि टी20 इंटरनेशनल में उनका शतक आएगा। इसके बाद सात महीने के अंदर ही चार शतक लगाकर रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतकीय सूखे को समाप्त करने के पल को फिर से याद किया और खुलासा किया कि उनको शतक लगाने का उत्साह केवल दो सेकंड तक ही रहा था।

कोहली ने कहा, ''शतक लगाने से पहले वाली गेंद पर मुझे एहसास हुआ कि अरे मैं 94 पर हूं। मैं शायद इसे हासिल कर सकता हूं और अगली गेंद पर छक्का लग गया। लेकिन जैसे ही मैं 100 पर पहुंचा, मैं बहुत तेज हंसा। मैं ऐसा था कि मैं इसके लिए रो रहा था 2 साल से?'' 

'यशस्वी और रिंकू सिंह भारतीय टी20 टीम के हकदार, अगर सिलेक्टर नहीं चुनते...'; रवि शास्त्री भी सपोर्ट में उतरे

उन्होंने आगे कहा, ''सिर्फ दो सेकंड के लिए, मैंने अपने आपको उससे गुजरने दिया। वह पल महसूस हुआ। फिर खत्म हो गया। अगले दिन सूरज उगा। ये हमेशा के लिए नहीं होने जा रहा है। ऐसा नहीं है कि मैंने ये 100 रन बनाए हैं और मैं इस पल को सोच कर अपने पूरे जीवन खुश रहूंगा। यह बहुत मजाकिया था। मुझे ये सोचकर जोर से हंसी आई। मैं ऐसा था, बस इतना यही जो है।''

इंटरव्यू के दौरान कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह वास्तव में शतक लगाने के बाद रोए थे। इस पर कोहली ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से बात की तो उनकी आंखों में आंसू थे। कोहली ने कहा, "उस पल में नहीं, लेकिन जब मैंने अनुष्का से बात की..(आंसू थे)।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें