फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमहान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर विराट कोहली, सचिन तेंदलुकर और रवि शास्त्री ने जताया दुख

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर विराट कोहली, सचिन तेंदलुकर और रवि शास्त्री ने जताया दुख

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (25 मई) को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बलबीर को गत 12 मई को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल...

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर विराट कोहली, सचिन तेंदलुकर और रवि शास्त्री ने जताया दुख
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 25 May 2020 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (25 मई) को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बलबीर को गत 12 मई को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बलबीर के पौत्र कबीर ने बयान जारी कर बताया कि उनके दादा बलबीर का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और दूसरे क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है। 

बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं । उनके बेटे कनाडा में हैं और वह यहां अपनी बेटी सुशबीर और नाती कबीर सिंह भोमिया के साथ रहते थे।
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने बताया, ''उनका सुबह 6.30 पर निधन हुआ।''

पूर्व हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, बोले- मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपसे मिल पाया 

विराट कोहली ने बलबीर सिंह के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी संवेदना और प्रार्थना इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- बलबीर सिंह सीनियर के परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं। वह हॉकी के खेल को गर्वित करने करने वाले महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा- हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने देश को खुशी के कई पल दिए। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे सर।

य़ुवराज सिंह ने ट्वीट किया- भारतीय हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। पद्मश्री, तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, वह अपने खेल के मास्टर थे। अपनी शानदार उपलबधियों से उन्होंने देश को कई गर्व के पल दिए। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर बलबीर सिंह के निधन पर शोक जताया है।

केएल राहुल ने लिखा- हॉकी के महान लीजेंड। बलबीर सिंह सीनियर सर... आप याद हमेशा याद आओगे। आरआईपीए चैंपियन।

रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया- आप अपने पीछे एक शानदार विरासत छोड़ गए हैं। बलबीर सिंह आपको याद किया जाएगा. लेकिन आपकी विरासत हमें ईमानदार और प्रेरित बनाए रखेगी।

हरभजन सिंह ने लिखा- भारतीय खेलों के एक महान खिलाड़ी श्री बलबीर सिंह सीनियर नहीं रहे। जब आप उसकी उपलब्धियों को देखते हैं, आप बस हैरान रह जाते हैं। तीन ओलंपिक मेडल, ओलंपिक फाइनल में 5 गोल, वर्ल्ड कप विजेता टीम के मैनेजर। संभवतः भारत के महानतम खेल आइकन में से एक हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।

बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे। साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें