IPL 2021 में महेंद्र सिंह धोनी के मैच जिताने वाले प्रदर्शन पर विराट कोहली का तारीफ वाला ट्वीट सबसे ज्यादा हुआ रिट्वीट
भारत में 2021 में सबसे ज्यादा रिट्वीट और लाइक किए जाने वाला ट्वीट भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए किया हुआ ट्वीट रहा, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2021 में दिल्ली...

इस खबर को सुनें
भारत में 2021 में सबसे ज्यादा रिट्वीट और लाइक किए जाने वाला ट्वीट भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए किया हुआ ट्वीट रहा, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी के मैच विनिंग प्रदर्शन करने की प्रशंसा की थी। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदारी पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचाया था। विराट कोहली का धोनी के लिए किया हुआ ये ट्वीट फैंस ने काफी पसंद किया था।
Anddddd the king is back ❤️the greatest finisher ever in the game. Made me jump Outta my seat once again tonight.@msdhoni
— Virat Kohli (@imVkohli) October 10, 2021
विराट कोहली ने ट्वीट करके लिखा था, 'किंग वापस आ गया है। खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक। मेरे सीट से एक बार फिर आज रात मुझे उछलने के लिए मजबूर किया।' ट्विटर का ये सर्वे 1 जनवरी से 15 नवंबर 2021 के बीच भारत में ट्विटर अकाउंट द्वारा रीट्वीट/लाइक की कुल संख्या पर आधारित थी। 2021 में भारत में खेल आयोजनों के बारे में टोक्यो 2020 सबसे अधिक ट्वीट किया गया और उसके बाद आईपीएल 2021 और टी 20 विश्व कप था। पैरालिंपिक और यूरो 2020 ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सबसे अधिक चर्चित घटनाओं में शीर्ष -5 में जगह बनाई।
