फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटवर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने नाम जुड़ी अनोखी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने नाम जुड़ी अनोखी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी उतने ही लोकप्रिय हैं, तभी उनके फॉलोअर्स की संख्या सुनकर आप दंग रह...

वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने नाम जुड़ी अनोखी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 20 May 2019 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी उतने ही लोकप्रिय हैं, तभी उनके फॉलोअर्स की संख्या सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर मिलाकर विराट के कुल 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले विराट दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़, ट्विटर पर 2.95 करोड़ और फेसबुक पर 3.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं। विराट ने हाल ही के दिनों में भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बारे में काफी पोस्ट डाले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी बेहतरीन फोटो डाले हैं, जिसके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

साल 2018 में करवा चौथ के मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ जो फोटो ट्वीट की थी उसे दो लाख 15 हजार लोगों ने पसंद किया था और गिनती अभी भी जारी है। उनका ये ट्वीट साल का सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाले ट्वीट बना था। साथ ही ये ट्वीट उनके सभी पोस्ट में से सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया था और इसे वार्टस 2018 का 'गोल्डन ट्वीट' का दर्जा भी दिया गया था।

ICC World Cup 2019: धौनी को लेकर मैक्कलम और पीटरसन ने दिए कुछ ऐसे बयान

VIRAL VIDEO: धौनी ने बताया अपना पोस्ट रिटायरमेंट प्लान, क्या जल्द लेंगे संन्यास!

विराट हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादा लोगों को फॉलो नहीं करते। वो इंस्ट्राग्राम पर 93 लोगों को फॉलो करते है और ट्विटर पर वो सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 52 लोगों को फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर हालांकि सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल और जुवेंटस क्लब से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके 16 करोड़ 70 लाख फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि विराट 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्वकप में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। विश्वकप को जीतने के लिए टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें