पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दी सलाह, 2-3 महीने का क्रिकेट से लें ब्रेक

एएनआई, मस्कट (ओमान)
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक खास सलाह दी है। शास्त्री का मानना है कि अगर विराट कोहली एक-दो सीरीज के लिए क्रिकेट से करीब दो-तीन महीने का ब्रेक ले लें तो...

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दी सलाह, 2-3 महीने का क्रिकेट से लें ब्रेक

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक खास सलाह दी है। शास्त्री का मानना है कि अगर विराट कोहली एक-दो सीरीज के लिए क्रिकेट से करीब दो-तीन महीने का ब्रेक ले लें तो वह आने वाले कम से कम तीन-चार साल और खतरनाक खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद विराट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 के खत्म होते ही छोड़ चुके हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी ले ली गई थी।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई करने वाले विराट सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली और 40 मैचों में जीत दिलाई। शास्त्री चाहते हैं कि विराट कोहली थोड़ा काम डाउन होकर अपनी बैटिंग पर फोकस करें। उनका मानना है कि विराट में अभी कम से कम पांच साल का अच्छा क्रिकेट बचा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, 'उसको इस बात का अहसास हुआ कि वह 33 साल का हो गया है, उसको समझ आया कि उसके अंदर अभी पांच साल का अच्छा क्रिकेट बचा है। अगर वह काम डाउन हो सकता है और अपनी बैटिंग पर फोकस कर सकता है, एक समय में एक मैच के बारे में सोचे और खेल से छोटा सा ब्रेक भी ले ले। मुझे लगता है कि अगर वह दो-तीन महीने का ब्रेक ले तो उसके लिए यह बेहतर होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस ब्रेक के बाद वह टीम में लौटे और पूरी तरह किंग बनकर बल्लेबाजी करे। उसको पता हो कि टीम में उसका रोल क्या है। टीम प्लेयर की तरह खेले, मैं विराट को उस जगह पर देखना चाहता हूं।' विराट अब किसी भी टीम के कप्तान नहीं रह गए हैं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ चुके हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।