
जानिए किन दोस्तों के साथ विराट-अनुष्का ने मनाया New Year, शेयर की फोटो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा, साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उनकी पत्नी नताशा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट...
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा, साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उनकी पत्नी नताशा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इन सबने साथ डिनर किया। विराट ने इस खास डिनर की दो तस्वीरें शेयर कीं और प्यार सा मैसेज लिखकर फैन्स को न्यू ईयर की बधाई दी।

विराट ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्त जो साथ में टेस्ट में नेगेटिव पाए जाते हैं, वह पॉजिटिव समय साथ बिताते हैं। सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ मिलना इससे बेहतर कुछ नहीं। उम्मीद करता हूं कि यह साल आपके लिए होप, खुशी और अच्छा स्वास्थ लेकर आए। सभी सुरक्षित रहें।'
Friends who test negative together spend positive time together! ☺️ Nothing like a get together with friends in a safe environment. May this year bring a lot of hope, joy, happiness and good health. Stay safe! #HappyNewYear2021 pic.twitter.com/J2EJuvp6tQ
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी में पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। विराट पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट चुके हैं। वहीं हार्दिक पांड्या लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद स्वदेश लौट गए थे, क्योंकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे।






