एमएस धोनी का मोम का पुतला देख चकराए फैंस, बोले- ये भारतीय जर्सी में शोएब मलिक है, देखिए वायरल मीम्स
मैसूर में एमएस धोनी के मोम के पुतले की फैंस के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हालांकि फैंस पुतले को देखकर खुश नहीं है और इस पर मजेदार कमेंट किए हैं।
इस खबर को सुनें
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी इस खेल (क्रिकेट) को खेलने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारत दो बार विश्व चैंपियन भी बना। हालांकि धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुआ है और फैंस उन्हें उसी तरह पसंद करते हैं, जैसा वो उन्हें खेलने के दौरान करते थे।
भारतीय खेल और राष्ट्र के लिए सेवाओं में उनके योगदान को पूरे देश में कई लोगों ने सम्मानित किया है। इसी तरह धोनी के सम्मान में मैसूर के एक संग्रहालय में धोनी के मोम के पुतले का अनावरण किया गया है, जिसका फोटो काफी वायरल हो रहा है। कर्नाटक के मैसूर में चामुंडेश्वरी वैक्स म्यूजियम ने एमएस धोनी के मोम के पुतले का अनावरण किया।
हालांकि ये पुतला देखने के बाद फैंस तरह-तरह के मीम्स के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ये धोनी की तरह नहीं दिख रहा है, जबकि कुछ ने धोनी के मोम के पुतले की तुलना पाकिस्तान के खिलाड़ियों से भी की।
धोनी की बात करें तो विश्व कप विजेता कप्तान को इन दिनों विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यावसायिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए देखा गया है। उन्हें पिछले महीने गुरुग्राम में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के साथ गोल्फ खेलते हुए भी देखा गया था। दोनों ने न्यूयॉर्क में एक साथ 2022 यूएस ओपन में भी भाग लिया था।