फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर के पहले विकेट पर विनोद कांबली ने दिया ऐसा रिऐक्शन

अर्जुन तेंदुलकर के पहले विकेट पर विनोद कांबली ने दिया ऐसा रिऐक्शन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारत की अंडर-19 टीम की ओर से डेब्यू करते हुए अपने दूसरे ही ओवर में विकेट झटका। कोलंबो में श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैच में ये...

अर्जुन तेंदुलकर के पहले विकेट पर विनोद कांबली ने दिया ऐसा रिऐक्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईTue, 17 Jul 2018 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारत की अंडर-19 टीम की ओर से डेब्यू करते हुए अपने दूसरे ही ओवर में विकेट झटका। कोलंबो में श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैच में ये अर्जुन और टीम का पहला विकेट था। अर्जुन ने अपने खाते के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया। कमिल मिश्रा ने इस गेंद से पहले चौका जड़ा था और अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

श्रीलंका अंडर-19 टीम ने 20 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया था। अर्जुन के पहले विकेट पर लोग सोशल मीडिया पर तमाम कमेंट्स कर रहे हैं। उनके पहले विकेट का वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वो जश्न मना रहे हैं। अर्जुन के पहले विकेट के बाद पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने इमोशनल मेसेज शेयर किया है।

पहला विकेट लेते ही सोशल मीडिया पर छाए अर्जुन तेंदुलकर- video में देखें कैसे किया सेलिब्रेट

TWITTER TROLL: गर्लफ्रेंड ने बोला 'भाई' तभी राहुल शून्य पर हुए थे आउट

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों के बीच कुछ खटास जरूर आई थी, लेकिन दोनों वापस अच्छे दोस्त बन चुके हैं। विनोद कांबली ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए, जब मैंने ये देखा। मैंने उसे बढ़ते हुए देखा है और इस खेल के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। अर्जुन तेंदुलकर मैं इससे ज्यादा तुम्हारे लिए खुश नहीं हो सकता। ये तो सिर्फ शुरुआत है। अपने पहले विकेट का जश्न मनाओ।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें