विनोद कांबली ने बताया, इंजमाम उल हक को इतने गुस्से में देखकर सब दंग रह गए थे

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके इंजमाम उल हक के साथ ही हुई एक पुरानी घटना का जिक्र किया है जहां इंजमाम गुस्से में आकर एक फैन के पास स्टैंड में ही पहुंच गए थे...

विनोद कांबली ने बताया, इंजमाम उल हक को इतने गुस्से में देखकर सब दंग रह गए थे

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके इंजमाम उल हक के साथ ही हुई एक पुरानी घटना का जिक्र किया है जहां इंजमाम गुस्से में आकर एक फैन के पास स्टैंड में ही पहुंच गए थे और उसको पकड़कर नीचे तक ले आए थे। 1997 में सहारा कप के दौरान हुई इस घटना को याद करते हुए कांबली ने कहा कि इस घटना के बाद पूरी भारतीय टीम चौंक गई थी कि आखिर ये सब हो क्या रहा है। हर कोई सोच रहा था कि उस फैन ने उन्हें 'आलू' कहा होगा लेकिन बाद में पता चला कि वो उस समय टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट कर रहा था।

अनिल कुंबले का खुलासा, 12 साल पहले हुए मंकीगेट विवाद में हरभजन सिंह की भी गलती थी

आपको बता दें कि इस घटना को हाल ही में इंजमाम उल हक के साथी क्रिकेटर रह चुके वकार यूनिस ने भी बताई थी। आगे इस घटना के बारे में बताते हुए कांबली ने कहा कि जब ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ी इस बात पर चर्चा कर ही रहे थे और तभी ये घटना घट गई। बाद में इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने काफी बीच-बचाव के बाद मामले को शांत करवाया। इस घटना के बाद इंजमाम को दो वनडे इंटरनैशनल मैचों के लिए बैन भी कर दिया गया था।

गौतम गंभीर ने बताया, कौन-सी है विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी

उन्होंने कहा कि इंजमाम को उस किस्से के लिए सजा झेलनी पड़ी थी, इंजी ने इसके लिए माफी मांगी थी और कोर्ट गए थे। अजहर को आगे आकर उस भारतीय फैन से बात करनी पड़ी थी। उन्होंने कोर्ट के बाहर की सब सेटल कर लिया था। जो हुआ वो गलत था लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि कैसे दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए खड़े रहते थे। 
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।