विनोद कांबली ने चुनी अपनी फैब फोर, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को नहीं दी जगह
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने फैब फोर (पसंदीदा चार खिलाड़ी) प्लेयर्स के नाम बताए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में मौजूदा समय के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है, जिसमें न्यूजीलैंड...

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने फैब फोर (पसंदीदा चार खिलाड़ी) प्लेयर्स के नाम बताए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में मौजूदा समय के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है, जिसमें न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के जो रूट और पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम प्रमुख है। हालांकि, कांबली ने इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को जरूर शामिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इन चार बल्लेबाजों के नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एप के पूछने पर बताए।
सचिन की ऑफिशियल एप 100MB ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्रिकेट में आपका फैब फोर कौन हैं? इसके जवाब में कांबली ने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विवियन रिचर्ड्स का नाम लिया। कांबली की फैब फोर को देखकर लगता है कि उन्होंने मौजूदा समय की नहीं, बल्कि ऑलटाइम फैब फोर को चुना है।
My Fab 4 would be
Sunil Gavaskar
Sir Vivian Richards
Sachin Tendulkar
Virat Kohli#VKsFabFour https://t.co/vKBX6IHoja
पाक ऑलराउंडर शादाब खान ने बताया, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के सामने बॉलिंग करना है मुश्किल
मौजूद फैब फोर में विराट, रूट, केन और स्मिथ का नाम सबसे आगे
कांबली ने वैसे तो ऑलटाइम फैब फोर का चयन किया है, लेकिन वर्तमान समय में खेल रहे खिलाड़ियों पर नजर दौड़ाई जाए तो विराट, विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ का नाम सबसे ऊपर रहता है। कोई-कोई तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी फैब फोर में शामिल करता है। इन लिस्ट में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।



