Vincy Premier T10 League 2020: विराट से पंगा लेने वाले केसरिक विलियम्स समेत खेल रहे हैं ये इंटरनेशनल क्रिकेटर्स, जानें 6 टीमों के बारे में सबकुछ
कोरोना वायरस के बीच लाइव क्रिकेट एक बार फिर से एक्शन में आ रहा है। कोविड-19 महामारी की वजह से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों के बीच कैरेबियाई देश सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनेडा में 22 मई से टी-10 लीग की...

कोरोना वायरस के बीच लाइव क्रिकेट एक बार फिर से एक्शन में आ रहा है। कोविड-19 महामारी की वजह से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों के बीच कैरेबियाई देश सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनेडा में 22 मई से टी-10 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग में केसरिक विलियम्स समेत कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट भी हिस्सा ले रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी केसरिक विलियम्स ने हाल ही में भारत-विंडीज सीरीज के दौरान विराट कोहली के साथ नोंकझोक को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फ्रेंचाइजी आधारित इस टी-10 टूर्नामेंट का नाम विंसी प्रीमियर लीग (वीपीएल) है।
कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में मार्च से ही खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं और इसमें क्रिकेट भी शामिल है। आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के स्थगित किया जा चुका है। वहीं, इसी साल अक्टूबर में होने वाले में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विराट कोहली के 'डायनासोर' वीडियो पर बने मजेदार Memes, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनाडा क्रिकेट संघ इस टूर्नामेंट का आयोजक हैं, जिसके अध्यक्ष किशोर शैलो क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के उपाध्यक्ष भी हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार छह फ्रेंचाइजी टीमों के टूर्नामेंट वीपीएल का यह शुरुआती सत्र होगा जो 22 से 31 मई के बीच सेंट विन्सेंट के अर्नोस वेले स्पोर्टिंग कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वीपीएल पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा, जिसमें खिलाड़ियों को गेंद पर लार लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टूर्नामेंट दर्शकों के लिए खुला होगा, क्योंकि सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनाडा सरकार ने किसी तरह की पाबंदियां नहीं लगाई हैं।’’
इस टूर्नामेंट के लिएनीलामी 11 मई को हुई थी, जिसमें 72 खिलाड़ियों को चुना गया। इनमें छह ‘मार्की खिलाड़ी’ भी शामिल हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने वाले केसरिक विलियम्स (बोटेनिक गार्डन्स रेंजर्स), सलामी बल्लेबाज सुनील अंबरीस (सॉल्ट पोंड ब्रेकर्स) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय (ग्रेनेडियन्स डाइवर्स) को भी मार्की खिलाड़ी बनाया गया है। 10 दिन दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 30 मैच खेले जाएंगे और प्रत्येक दिन तीन-तीन मैच होंगे।
आइए जानते हैं विंसी प्रीमियर टी-10 लीग की 6 टीमें कौन सी हैं और कौन-कौन से खिलाड़ी किस-किस टीम का हिस्सा हैं:
ग्रेनेडियन्स डाइवर्स: ओबेड मैकॉय, आसिफ हूपर, शेम ब्राउन, अनसोन लैचमैन, तिजोर्न पोप, रोमानो पियरे, वायने हार्पर, गिरोन विल्ली, रेजिन ब्राउन, रिची रिचर्ड्स, शाम्मिक रॉबर्ट्स, ब्रैक्सी ब्राउन, एलेक्स सैमुअल।
डार्क व्यू एक्सप्लोरर्स: लिंडन जेम्स, डेरोन ग्रीव्स, एंड्रयू थॉमस, डैरियुस मार्टिन, शेम्मॉन हूपर, डेवियन बर्नम, सीलरॉन विलियम्स, केन्स्ले जोसेफ, कॉडी हॉर्न, केमरॉन स्ट्ऱॉ, ऑजय मैथ्यूज, जावूद विलियम्स, डेनसन होयटे।
रोबिन उथप्पा ने खोला राज, कैसे धोनी की वजह से 'बॉल आउट' में दी थी पाकिस्तान को मात- VIDEO
फोर्ट शैर्लोट स्ट्राइकर्स: केरॉन कोट्टे, गिडरॉन पोप, रे जॉर्डन, रोनाल्ड स्कॉ, राशीद फ्रेडरिक, किरटॉन लाविया, जेहियल वॉल्टर, सीलरॉय विलियम्स, ओलान्जो बेल्लिंजी, चेल्सन स्टो, केनरॉय विलियम्स, सेल्वेन स्पेंसर, रेंरिक विलियम्स।
बोटेनिक गार्डन्स रेंजर्स: केसरिक विलियम्स, हेरॉन शेलौ, रॉमेल करेंसी, केनेथ डेंबर, रोमारियो बिब्बी, एट्टिकस ब्राउन, ऑजिको विलियम्स, किमाली विलियम्स, केविन अब्राहम, नाइजेल स्मॉल, कैसनेल मौरिस, जॉय वेलकम, रे चार्ल्स।
सॉल्ट पोंड ब्रेकर्स: सुनील अंबरीस, डेलॉर्न जॉनसन, रिकफोर्ड वॉकर, डॉन्वेल हेक्टर, जेरेमी लैन, जाविद हैरी, बेनिटन स्टाप्लेटन, कादिर नेड, सियोन स्वीन, वेसरिक स्ट्रॉ, केविन पीटर्स, क्रिस्ट्रॉय जॉन, उरनेल थॉमस।
ला सॉफ्रियर हाइकर्स: डेरसन मेलॉने, डीन ब्राउन, डिल्लों डॉग्ल्स, ऑथनिल लुइस, सालवेन ब्राउन, रायन विलियम्स, रॉडन बेनटिक, केसमस हेकशॉ, केनसन डैलजेल, जेरेमी हैवुड, तिलरॉन हैरी, किमसन डैलजेल, केमानो केन।
आकाश चोपड़ा का छलका दर्द, बोले- T20 वर्ल्ड कप टीम से धोनी को बाहर रखने पर मुझे और मेरे बच्चों को गालियां मिली थीं
बता दें कि प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वनातु फिर से क्रिकेट शुरू करने वाला पहला देश बना था, लेकिन यह पहला अवसर होगा जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्णकालिक सदस्यता रखने वाले क्षेत्र में कोई टूर्नामेंट खेला जाएगा और उसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी भाग लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)



