Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Vijay and M S Dhoni meet in Chennai catch up years after CSK association - Latest Cricket News
चेन्नई में शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने MS Dhoni से की मुलाकात, फैन्स बोले- इसे कहते हैं 'पिक ऑफ द डे'

चेन्नई में शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने MS Dhoni से की मुलाकात, फैन्स बोले- इसे कहते हैं 'पिक ऑफ द डे'

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले महीने से यूएई में आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में खेलना है। धोनी और उनकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कुछ खिलाड़ी इस समय चेन्नई में हैं।...

Aug 12, 2021 04:15 pm ISTEzaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले महीने से यूएई में आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में खेलना है। धोनी और उनकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कुछ खिलाड़ी इस समय चेन्नई में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और सीएसके के बाकी खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में यूएई रवाना होने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि धोनी और साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय चेन्नई में एक जगह रूके हुए हैं, जहां वे शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच थलपति विजय ने धोनी से मुलाकात भी की है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इन दोनों दिग्गजों की मुलाकात गोकुलम स्टूडियो में हुई।  

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय इन दिनों पूजा हेडगे के साथ अपनी अगली फिल्म 'बीस्ट' की शूटिंग कर रहे हैं जबकि धोनी भी विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों आस-पास ही शूटिंग कर रहे हैं और जब दोनों दिग्गजों को पता चला कि वे एक दूसरे के पास ही हैं तो दोनों ने मिलने में जरा भी देरी नहीं की। मुलाकात के दौरान दोनों स्टार्स ने कुछ देर तक एक दूसरे से बातचीत भी की। माही और विजय की मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से ही साउथ एक्टर विजय चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं। 

— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 12, 2021

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी अपने ट्विटर पर धोनी और विजय के मुलाकात की फोटो शेयर की है। टीम ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ' मास्टर एंड द ब्लास्टर' फोटो में धोनी काली टी शर्ट पहने हुए हैं। एक फैन ने दोनों की मुलकात की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' व्हेन लायन मीटस द बीस्ट'। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है और पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है। 

— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) August 12, 2021
— Jagadish (@Jagadishbliss) August 12, 2021

दोनों दिग्गजों की मुलाकात की फोटो 'थाला' एमएस धोनी और थलपति विजय के नाम से काफी वायरल हो रही है। विजय को अपने प्रोग्राम के अगले शेडयूल के अनुसार, जल्द ही यूरोप के लिए रवाना होना है जबकि धोनी आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में भाग लेने के लिए यूएई रवाना होंगे। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स इसे 'पिक ऑफ द डे' कैप्शन के साथ शेयर ​कर रहे हैं तथा कमेंट भी कर रहे हैं।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |