फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: धौनी के SIX के चक्कर में RPSG के डगआउट में गिरे रोहित, स्मिथ ने दिया हाथ और फिर...

VIDEO: धौनी के SIX के चक्कर में RPSG के डगआउट में गिरे रोहित, स्मिथ ने दिया हाथ और फिर...

आईपीएल के 10वें सीजन में मंगलवार को खेला गया पहला क्वॉलिफायर मैच कई मायनों में याद रखा जाएगा। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर आईपीएल-10 के फाइनल में जगह बना ली है।

Namita.shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम ,मुंबईWed, 17 May 2017 05:48 PM

धौनी ने मारा ऐसा छक्का कि...

धौनी ने मारा ऐसा छक्का कि...1 / 2

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में मंगलवार को खेला गया पहला क्वॉलिफायर मैच कई मायनों में याद रखा जाएगा। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर आईपीएल-10 के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में महेंद्र सिंह धौनी ने 26 गेंद पर 40 रनों की नॉटआउट पारी खेली। इस दौरान धौनी ने पांच छक्के जड़े।

इन पांच छक्कों में से एक छक्का ऐसा था कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जाकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट के डगआउट में बैठ गए। स्मिथ ने हाथ देकर उन्हें उठाया। तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लिनेगन के ओवर में धौनी ने ये शॉट जड़ा था। आगे की स्लाइड में जानें क्या है पूरा मामला और साथ ही देखें वीडियो भी...

स्मिथ को इग्नोर कर धोनी के लिए इन दो खिलाड़ियों ने बांधे तारीफ के पुल

PHOTOS: धौनी का क्रेजी फैन जबरन घुसा मैदान में, माही भाई के हाथ पकड़...

रोहित गिरे, स्मिथ ने उठाया

रोहित गिरे, स्मिथ ने उठाया2 / 2

पुणे की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर धौनी ने छक्का जड़ा। लॉन्ग ऑन पर धौनी ने ये शॉट खेला, गेंद राइजिंग पुणे सुपरजायंट के डगआउट की ओर जाने लगी। रोहित शर्मा इसे कैच में तब्दील करना चाहते थे। इस चक्कर में वो जाकर पुणे के डगआउट में गिरे और वहीं बैठ गए। पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने उन्हें हाथ देकर उठाआ। आईपीएल के आधिकारिक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।