फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: जीवा के साथ बच्चे बने धौनी, रेत में कुछ यूं खेलते आए नजर

VIDEO: जीवा के साथ बच्चे बने धौनी, रेत में कुछ यूं खेलते आए नजर

भारत और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज से क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में धौनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के...

VIDEO: जीवा के साथ बच्चे बने धौनी, रेत में कुछ यूं खेलते आए नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 31 Dec 2018 09:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज से क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में धौनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत को 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले धौनी टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। कुछ वक्त पहले धौनी एक किताब के लॉन्च के मौके पर अपने परिवार के साथ चेन्नई पहुंचे थे। यहां धौनी ने अपनी लाडली जीवा के साथ जमकर मस्ती की।

VIDEO: हॉलिडे मूड में है धौनी की फैमिली, मम्मी साक्षी के साथ झूमती नजर आईं जीवा
 
इस इवेंट के दौरान धौनी ने बीच पर जीवा और साक्षी के साथ जमकर मस्ती की। धौनी ने जीवा के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धौनी जीवा के साथ समुद्र किनारे रेत में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

धौनी की टीम में वापसी, साक्षी की दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस- photos

इस वीडियो में धौनी रेत में जीवा के साथ खेल रहे हैं। इस वीडियो में धौनी एक गड्ढा बनाते हैं और जीवा को उसमें खड़ा कर देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धौनी ने लिखा है- बचपन में जब भी हम रेत में जाते हैं तो ये काम जरूर करते हैं। जीवा भी माही के साथ रेत में खेलकर काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साक्षी ने शूट किया है। धौनी के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

As a kid whenever v got sand this was one thing v would do for sure

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धौनी और जीवा के बीच पर और भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें धौनी और जीवा समुद्र में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ziva #zivadhoni #dhoni #sakshidhoni

A post shared by Safwan Mohammed saleem (@safwan.mohammed.7) on

सोशल मीडिया पर जीवा, धौनी और साक्षी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जीवा और धौनी पानी में खेलते हुए नजर आते हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@mahi7781 @sakshisingh_r @zivasinghdhoni006 

A post shared by M.S Dhoni (@ms.mahi7781) on

धौनी चेन्नई में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की किताब के लॉन्च के मौके पर मौजूद थे। धौनी के अलावा इस मौके पर कपिल देव, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी शामिल थे। साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी खिलाड़ी भी इस मौके पर पहुंचे थे। इवेंट में जीवा का क्यूट अंदाज में नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cuteness @zivasinghdhoni006 

A post shared by M.S Dhoni (@ms.mahi7781) on

इवेंट के दौरान जीवा चेन्नई के खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Aww ziva is such a cutie she is busy playing statue game with kedar

A post shared by M.S Dhoni (@ms.mahi7781) on

धौनी और जीवा के क्यूट पोज देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Let's Wink  . Good Night Everyone

A post shared by M S Dhoni  (@m.s_dhoni.7) on

सोशल मीडिया पर जीवा की कई क्यूट तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

रेत में खेलते हुए जीवा

बता दें कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के साथ 50 साल का सफर पूरा किया. इसी मौके पर इंडिया सीमेंट्स ने अपने वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवासन की जिंदगी से जुड़ी हुई एक किताब लॉन्च की। इस किताब में श्रीनिवासन की जिंदगी की उपलब्धियों के बारे में जिक्र किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें