फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटICC CWC 2019: वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के GOAT हैं केन विलियमसन: डेनियल विटोरी

ICC CWC 2019: वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के GOAT हैं केन विलियमसन: डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के पू्र्व स्पिनर डेनियल विटोरी का मानना है कि केन विलियमसन यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। विटोरी के मुताबिक...

ICC CWC 2019: वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के GOAT हैं केन विलियमसन: डेनियल विटोरी
भाषा।,बर्मिंगम। Thu, 20 Jun 2019 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के पू्र्व स्पिनर डेनियल विटोरी का मानना है कि केन विलियमसन यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। विटोरी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में विषम परिस्थितियों में नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले विलियमसन ने यह साबित किया है। विटोरी खुद भी न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में 705 विकेट लेने के साथ 7000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।

READ ALSO: PHOTOS: इस एक्ट्रेस के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हो गए थे शोएब अख्तर 
    
'विलियमसन वनडे में न्यूजीलैंड का सर्वकालिक महान खिलाड़ी'      
विटोरी ने आईसीसी के कॉलम में लिखा, 'केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान एकदिवसीय खिलाड़ी हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो पारी खेली उससे पता चलता है कि मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं। वह अभी ही महान खिलाड़ी बन गया है और करियर के अंत तक उसके आंकड़े वहां तक पहुंच जाऐंगे जहां तक न्यूजीलैंड के किसी पूर्व या मौजूदा खिलाड़ी के नहीं पहुंचे होंगे।' विलियमसन ने 138 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की जीत सुनिश्चित की।

READ ALSO:ICC CWC 2019: चोटिल विजय शंकर को लेकर बुमराह ने कहा, वह ठीक हैं 
     
'करियर के अंत तक विलियमसन होगा सर्वोच्च कीवी बल्लेबाज'    
उन्होंने कहा, 'विलियमसन ने कप्तान के तौर पर और बिना कप्तानी के ही इतना कुछ किया है। वह असाधारण है और उसकी बल्लेबाजी को देखना सुकून देता है। वह सभी शॉट खेलता है और उसे पता है कि स्ट्राइक कैसे बदलनी है। जो चीज उसे दूसरे बल्लेबाजों से अगल करती है वह है उसकी एकाग्रता। उसका पूरा ध्यान मैच जीतने पर रहता है और वह अपनी बल्लेबाजी उसी पर केंद्रित रखता है।' विलियमसन के नाम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 13,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। उन्होंने अब तक कुल 32 अंतरराष्ट्रीय शतक ठोके हैं।

 

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें