VIDEO: गेंदबाज ने 360 डिग्री घूमकर डाली गेंद, अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद

Nov 08, 2018 09:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम। नई दिल्ली।
share

बंगाल और उत्तरप्रदेश के बीच कोलकाता में खेले जा रहे अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली। लेकिन...

VIDEO: गेंदबाज ने 360 डिग्री घूमकर डाली गेंद, अंपायर के फैसले पर हुआ विवाद

बंगाल और उत्तरप्रदेश के बीच कोलकाता में खेले जा रहे अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली। लेकिन अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दे दिया। विश्व स्तर की क्रिकेट में अनूठे एक्शन वाले कई गेंदबाज दिखाई देते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आॅर्म स्पिनर शिवा सिंह का यह एक्शन तो बिल्कुल निराला था। उल्लेखनीय है कि शिवा इस साल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। अपने समय के दिग्गज स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी ने इसका वीडिया भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

मैदानी अंपायर ने गेंद शिवा की गेंद को डेड बॉल करार दे दिया
बंगाल की दूसरी पारी में शिवा ने क्रीज़ के पास अपनी जगह पर 360 डिग्री घूमने के बाद गेंद डाली जिसे बल्लेबाज ने सावधानी से खेल लिया। लेकिन जब शिवा 360 डिग्री घूमकर गेंद डाल रहे थे उसी समय अंपायर विनोद सेशन ने इसे डेड बॉल करार दे दिया। जिसपर शिवा और यूपी के क्षेत्ररक्षकों को काफी हैरानी हुई। इसके बाद खेल थोड़ी देर के लिए रूक गया और अंपायर सेशन ने साथी अंपायर रवि शंकर से इस मामले पर बातचीत की। उन्होंने फिर शिवा और यूपी के कप्तान शिवम चौधरी को बताया कि यदि शिवा ऐसी गेंद डालना जारी रखते हैं तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल करार देते रहेंगे। 

— Bishan Bedi (@BishanBedi) November 7, 2018

विजय हजारे ट्रॉफी में भी शिवा ने की थी इस एक्शन से गेंदबाजी
शिवा ने इस बीच कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस अंदाज़ में गेंद डाली है। उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने विजय हजारे ट्रॉफी टूनार्मेंट में उन्होंने केरल के खिलाफ इसी तरह 360 डिग्री घूमने के बाद गेंद डाली थी लेकिन तब अंपायरों ने कोई डेड बॉल नहीं दी थी। शिवा ने कहा,'मेरा एक्शन पूरी तरह ठीक है। गेंदबाजों को भी बल्लेबाजों की तरह इस तरह के एक्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। जब बल्लेबाज़ अचानक एक्शन बदलकर स्विच हिट लगा सकता है तो फिर गेंदबाज़ अपना एक्शन क्यों नहीं बदल सकते?

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।