Points Table T20 WC 2022: साउथ अफ्रीका से आगे निकला बांग्लादेश, ग्रुप-2 का प्वाइंट्स टेबल हुआ रोमांचक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Points Table T20 WC 2022: बांग्लादेश ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में रविवार को जिम्बाब्वे को 3 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।                

bangladesh vs zimbabwe

Points Table T20 WC 2022: बांग्लादेश ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे और रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 3 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। शाकिब अल हसन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन पर राेक दिया। इस जीत के बाद बांग्लादेश ने सुपर-12 के ग्रुप-2 की अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके चार अंक हो गए हैं तथा वो तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम का नेट रन रेट अब -1.533 का हो गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। अफ्रीका के खाते में एक जीत के बाद तीन अंक है। टीम का एक मैच रद्द हो गया था, जिसमें उसे एक अंक मिले थे। भारत अभी तक अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप-2 में चार अंकाें के साथ टॉप पर बना हुआ है।

जिम्बाब्वे को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। टीम का एक मैच रद्द हुआ है जबकि उसने एक मैच जीता है। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के मैच के बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड्स क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर है।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़साउथ अफ्रीका से आगे हुआ बांग्लादेश, ग्रुप-2 में प्वाइंट्स टेबल रोमांचक