फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने IPL 2022 की Points Table में लगाई छलांग, टॉप-3 में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने IPL 2022 की Points Table में लगाई छलांग, टॉप-3 में बनाई जगह

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने IPL 2022 की Points Table में लगाई छलांग, टॉप-3 में बनाई जगह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Apr 2022 12:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस को उसके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। पंजाब किंग्स ने उसे बुधवार को 12 रन से हरा दिया, जो रोहित शर्मा की टीम की लगातार पांचवीं हार थी। जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था जब युवा डेवाल्ड ब्रेविस (25 गेंद में 49 रन) और एनटी तिलक वर्मा (20 गेंद में 36 रन) क्रीज पर थे। पंजाब के गेंदबाजों ने हालांकि मुंबई को 20 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन पर रोक दिया।

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के सभी रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। जबकि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।  मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक खेले कुल 5 मैचों में हार का सामना करते हुए प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बरकरार है। 

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रनरेट
राजस्थान रॉयल्स 4 3 1 0 0 6 +0.951
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 3 2 0 0 6 +0.446
पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 +0.239
लखनऊ सुपर जायन्ट्स   5 3 2 0 0 6 +0.174
गुजरात टाइटन्स 4 3 1 0 0 6 +0.097
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 3 2 0 0 6 +0.006
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.476
सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 -0.501
चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 0 0 0 -0.745
मुंबई इंडियंस 5 0 5 0 0 0 -1.072

मुंबई को अब एलिमिनेशन से बचने के लिये नौ में से आठ मैच जीतने होंगे और उसकी कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए यह असंभव ही लग रहा है। मुंबई के लिए एकमात्र सकारात्मक बात ब्रेविस की बल्लेबाजी रही। उन्होंने पंजाब के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस ने एक ओवर में 29 रन भी निकाले। वह अर्धशतक से मात्र एक रन से चूक गए । 
 

MI vs PBKS: पांच बार की चैपिंयन मुंबई इंडियंस को मिली लगातार 5वीं हार, पंजाब किंग्स ने 12 रन से जीता

 

दूसरे छोर पर तिलक ने भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी । उन्होंने ब्रेविस के साथ 6 . 5 ओवर में 84 रन की साझेदारी की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद मैच फिर मुंबई की जद से निकल गया।  सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 43 रन बनाये जबकि कीरोन पोलार्ड ने 11 गेंद में 10 रन जोड़े । आखिरी तीन ओवर में मुंबई को 33 रन चाहिये थे लेकिन कैगिसो रबाडा ने 19वें ओवर में सूर्य को आउट किया जिससे मुंबई की रही सही उम्मीदें भी खत्म हो गई । 

इससे पहले कप्तान मयंक अग्रवाल और अनुभवी शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 198 रन बनाये ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें