फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटउन्मुक्त चंद ने बताया, लॉकडाउन में एमएस धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे

उन्मुक्त चंद ने बताया, लॉकडाउन में एमएस धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे

भारतीय बल्लेबाज उन्मुक्त चंद का कहना है कि लॉकडाउन में वह भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिता चुके उन्मुक्त ने...

उन्मुक्त चंद ने बताया, लॉकडाउन में एमएस धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 01 Aug 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें


भारतीय बल्लेबाज उन्मुक्त चंद का कहना है कि लॉकडाउन में वह भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिता चुके उन्मुक्त ने क्रैगबज के डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स ओ क्लॉक पर चैट शो चैम्पियंस में यह पूछे जाने पर कि वह लॉकडाउन में किस एक क्रिकेटर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, इस पर उन्होंने धोनी का नाम लिया। उन्मुक्त ने कहा कि धोनी चीजों को आसान बनाने में मदद करते हैं, उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है।

संन्यास लेने से पहले अपने इस सपने को पूरा करना चाहती हैं भारतीय कप्तान मिताली राज

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके उन्मुक्त ने एक वाक्या याद करते हुए बताया कि किस तरह धोनी चार-पांच महीने सेना में बिताने के बाद वापस बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने कहा कि धोनी साफ मानसिकता के साथ उतरे और नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि धोनी सभी चीजों को आसान और सहज रखते थे। कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हुई है और उन्मुक्त लॉकडाउन के दौरान किताबें पढ़ रहे हैं। वह काफी कम उम्र से ही डायरी लिखते आए हैं और यह अभी भी उनका शौक है। उन्होंने 'स्काई इज द लिमिट' नाम की किताब भी लिखी है।

हार्दिक के पापा बनने पर फूले नहीं समा रहे क्रुणाल, ऐसे जाहिर की खुशी

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लगातार मैच हारने पर उन्मुक्त ने कहा कि आईपीएल एक अलग तरह का खेल है। यह उचित संयोजन का खेल है। कभी आप लगातार मुकाबले जीतते हैं और कभी आपको लगातार हार मिलती है। उन्होंने कहा कि टी-20 ऐसा फॉर्मेट है जहां गति काफी मायने रखती है। आपको अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है जिससे आप काफी कुछ सीख सकते हो।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें