ICC U19 WC Ind U19 vs Aus U19: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलाइवर डेवीस ने कार्तिक त्यागी को उकसाया, अगली ही गेंद पर हुआ आउट- देखें video

Jan 28, 2020 08:55 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप इस बार दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।...

ICC U19 WC Ind U19 vs Aus U19: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलाइवर डेवीस ने कार्तिक त्यागी को उकसाया, अगली ही गेंद पर हुआ आउट- देखें video

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप इस बार दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलाइवर डेवीस ने कार्तिक त्यागी को उकसाया, जिसका खामियाजा उन्हें अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवाकर भुगतना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल ने 62 और अथर्व अंकोलेकर ने नॉटआउट 55 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करते उतरी और पहले ही ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकग्रक पहली ही गेंद पर रनआउट हो गए। इसके बाद कप्तान मैकेंजी हार्वे 4 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का पहला शिकार बने। इसी ओवर में त्यागी ने लचलम हीर्ने को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ओवर में ही तीन झटके लग गए।

SAvEN: डुप्लेसी से भिड़ने के लिए ब्रॉड पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

NZvIND: इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, फिर हो सकती है रनों की बारिश

त्यागी जब अपना दूसरा ओवर करने आए तो ओलाइवर डेवीस क्रीज पर थे। उन्होंने त्यागी की पहली गेंद पर उन्हें बैट से कुछ इशारा किया। त्यागी ने भी उन्हें कुछ जबाव दिया, लेकिन असली जवाब त्यागी ने अपनी गेंदबाजी से दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने डेवीस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। डेवीस 2 रन बनाकर यशस्वी जयसवाल को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'इसलिए कभी किसी भारतीय को स्लेज नहीं करना चाहिए।'

— Ragul Ravichandran (@nobodiehere) January 28, 2020

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।