ICC U19 WC Ind U19 vs Aus U19: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया 74 रनों को हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 234...

ICC U19 WC Ind U19 vs Aus U19: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया 74 रनों को हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य रहा, जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। आकाश सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज सैम फैनिंग ने सबसे ज्यादा 75 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा लियाम स्कॉट ने 35 और पैट्रिक रोव ने 21 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से काफी कसी हुई गेंदबाजी की। हाल ऐसा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा था, जब जेक फ्रेजर मैकग्रक रनआउट होकर पवेलियन लौटे। इसी ओवर में फिर त्यागी ने कप्तान मैकेंजी हार्वे और लचलम हीर्ने का विकेट झटका। सैम फैनिंग ने पहले पैट्रिक रोव के साथ मिलकर और फिर स्कॉट के साथ मिलकर टीम इंडिया को थोड़ी देर के लिए मुश्किल में डाला, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की और मैच जीत लिया।

कुछ ऐसे रही भारतीय पारी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पूरे टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाली अंडर-19 टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस मैच में कुछ कमजोर नजर आई। अंडर-19 टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन बनाए। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल और अथर्व अंकोलेकर ने फिफ्टी जड़ी। अंडर-19 टीम इंडिया के लिए यशस्वी जयसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने पारी का आगाज किया। भारत ने अपना विकेट 35 रनों पर दिव्यांश के रूप में गंवाया, वो 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान प्रियम गर्ग क्रम से दो और पांच रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जयसवाल ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और इस मैच में 62 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 15 रन बनाकर आउट हुए और अंडर-19 टीम इंडिया ने 30.6 ओवर तक 114 रनों पर पांचवां विकेट गंवा दिया। 

NZvIND: कीवी क्रिकेटर टॉड एस्टल ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

NZvIND: टीम बस में धोनी की कॉर्नर सीट अब भी रहती है खाली- देखें Video

अथर्व अंकोलेकर और रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। अथर्व 54 गेंद पर 55 रन बनाकर नॉटआउट रहे। रवि रनआउट होने से पहले 31 गेंद पर 30 रन बना चुके थे। इसके अलावा सिद्धेष वीर ने 25 रनों की पारी खेली। कार्तिक त्यागी एक रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोरे केली और टॉड मर्फी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मैथ्यू विलियन्स, कोनोर सली और तनवीर सांगा ने एक-एक विकेट लिए।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।