U-19 WC: जापान अंडर-19 टीम को 41 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारत अंडर-19 टीम ने पांच ओवर से पहले ही लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीता मैच

Jan 21, 2020 05:57 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और जापान के बीच मैच खेला गया मैच बहुत जल्द खत्म हो गया। भारत ने टॉस जीतकर जापान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जापान की टीम 22.5 ओवर में 41 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में...

U-19 WC: जापान अंडर-19 टीम को 41 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारत अंडर-19 टीम ने पांच ओवर से पहले ही लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीता मैच

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और जापान के बीच मैच खेला गया मैच बहुत जल्द खत्म हो गया। भारत ने टॉस जीतकर जापान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जापान की टीम 22.5 ओवर में 41 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 5 ओवर से पहले ही बिना विकेट लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने 4.5 ओवर में 42 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 18 गेंद पर नॉटआउट 29 और कुमार कुशाग्र ने 11 गेंद पर नॉटआउट 13 रन बनाए।

अंडर-19 वर्ल्ड कप इस बार दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस तरह से लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ल्ड कप में ये संयुक्त रूप से किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में तीन मेडन ओवर डालकर महज पांच रन दिए और चार विकेट झटके। जापान अंडर-19 क्रिकेट टीम की हालत इतनी खस्ता थी कि पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। जापान की ओर से शू नोगुची और केंटो ओटा डोबेल ने 7-7 रनों की पारी खेली और दोनों बेस्ट स्कोरर रहे। कप्तान मार्कस थुरगाटे 1 रन बनाकर आउट हुए।

INDvNZ: टीम इंडिया को झटका, चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर धवन

गंभीर ने पंत के फ्यूचर पर उठाए सवाल, जानिए राहुल को लेकर क्या कहा

इसके अलावा मैक्स क्लेमेंट्स ने पांच रनों की पारी खेली। किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा रन तो जापान को एक्स्ट्रा के मिले। सात लेग बाइ, 12 वाइड के साथ जापान के खाते में 19 रन एक्स्ट्रा के जुड़े, नहीं तो स्कोर और कम होता। भारत की ओर से कार्तिक त्यागी ने 6 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं आकाश सिंह ने 2 और विद्याधर पाटिल ने एक विकेट लिया। भारत ने अपने ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हराया था।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।