फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटU19 Womens T20 World Cup 2023 में भारत का जीत से आगाज, शेफाली और श्वेता ने दिखाए तूफानी तेवर

U19 Womens T20 World Cup 2023 में भारत का जीत से आगाज, शेफाली और श्वेता ने दिखाए तूफानी तेवर

ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 में भारत ने जीत से आगाज किया है। कप्तान शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने तूफानी तेवर दिखाए हैं। श्वेता ने नाबाद 92 रन की पारी खेली, जबकि शेफाली ने 45 रन बनाए।

U19 Womens T20 World Cup 2023 में भारत का जीत से आगाज, शेफाली और श्वेता ने दिखाए तूफानी तेवर
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 14 Jan 2023 09:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 का आगाज भारतीय टीम ने भी कर लिया है। शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया है। बेनोनी के विलोमोर पार्क में खेले गए इस मैच में भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें ओपनर श्वेता सेहरावत और कप्तान शेफाली ने तूफानी तेवर दिखाए।

इस मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका की अंडर 19 महिला टीम की कप्तान ओलुहले सियो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 166 रन बनाए। सिमोन लॉरेंस ने 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वहीं, 32 रन मैडिसन लैंड्समैन ने बनाए। 23 रन एलेंड्री रेंसबर्ग ने बनाए। भारत की तरफ से 2 विकेट शेफाली वर्मा को मिले, जबकि एक-एक विकेट शबनम और परश्वी चोपड़ा ने लिया। 

रमीज राजा ने बताया क्यों वनडे सीरीज हारा पाकिस्तान, टीम इतने दबाव में क्यों है?

वहीं, जब टीम 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो कप्तान शेफाली वर्मा ने श्वेता सेहरावत के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 7 ओवर में 77 रन जोड़ दिए थे। 8वें ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा 16 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, श्वेता 92 रन बनाकर नाबाद लौंटी। 15 रन गोंगडी त्रिशा ने बनाए। सोम्या तिवारी 10 रन बना सकीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें