U19 World Cup 2022 IND vs AUS: विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए भारतीय कप्तान यश ढुल, U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब भारत या इंग्लैंड में से कोई एक टीम उठाएगी। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से पीटकर शान से...

U19 World Cup 2022 IND vs AUS: विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए भारतीय कप्तान यश ढुल, U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब भारत या इंग्लैंड में से कोई एक टीम उठाएगी। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से पीटकर शान से फाइनल का टिकट कटाया। इंग्लैंड पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है। भारतीय टीम की ओर से कप्तान यश ढुल ने 110 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को फ्रंट से लीड किया। इस दौरान यश एक खास मामले में विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले यश भारत के महज तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली और उन्मुक्त चंद कर चुके हैं।

ढुल जिस समय बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय टीम इंडिया की स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने शेख रशीद के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी निभाकर टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 2008 में और उन्मुक्त चंद ने 2012 में भारत की कप्तानी करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकी थी। विराट कोहली ने 2008 में ग्रुप मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली थी, वहीं उन्मुक्त ने 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटआउट 111 रन बनाए थे। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 37 रनों के स्कोर तक भारत ने अंगऋषि रघुवंशी और हरनूर सिंह का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ढुल और रशीद ने मिलकर पहले पारी को संभाला और फिर जमकर चौके-छक्के लगाए। रशीद 108 गेंद पर 94 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ढुल ने 110 गेंद पर 110 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को हराया टीम इंडिया ने शान से कटाया फाइनल का टिकट

इन दोनों की 204 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 41.5 ओवर में ही 194 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लचलन शॉ ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से विकी ओत्सवाल ने तीन जबकि रवि कुमार और निशांत सिंधु ने दो-दो विकेट लिए। कौशल ताम्बे और अंगऋषि रघुवंशी के खाते में एक-एक विकेट गया।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।