फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटU19 World Cup में क्या है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, फाइनल मैच से पहले जानें क्या कहते हैं आंकड़े

U19 World Cup में क्या है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, फाइनल मैच से पहले जानें क्या कहते हैं आंकड़े

CC Under-19 Cricket World Cup की शुरुआत साल 1988 में हुई थी, लेकिन दूसरा सीजन 1998 में खेला गया था। इसके बाद हर दूसरे साल में इस टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है। एक तरह यूथ क्रिकेट के लिए ये...

U19 World Cup में क्या है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, फाइनल मैच से पहले जानें क्या कहते हैं आंकड़े
विकाश गौड़,नई दिल्लीSat, 05 Feb 2022 05:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CC Under-19 Cricket World Cup की शुरुआत साल 1988 में हुई थी, लेकिन दूसरा सीजन 1998 में खेला गया था। इसके बाद हर दूसरे साल में इस टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है। एक तरह यूथ क्रिकेट के लिए ये द्विवार्षिक टूर्नामेंट है, जिसकी सबसे सफल टीम भारत की टीम है। भारत ने अब तक चार खिताब आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के जीते हैं और 5 फरवरी 2022 को एक बार फिर से टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने उतरेगी। इससे पहले जान लीजिए कि टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में कैसा है। 

भारत की टीम सबसे पहले साल 1988 में U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने उतरी थी और उस साल टीम छठे स्थान पर रही थी। इसके 10 साल बाद अंडर 19 क्रिकेट का दूसरा वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसमें भारत की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। भारत ने तीसरे अटेम्प्ट में अपना पहला खिताब जीता था। साल 2000 का अंडर 19 विश्व कप भारत ने जीता था। फाइनल मैच में भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका को हराया था। इसके बाद 2002 और 2004 के अंडर 19 विश्व कप में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी।

2006 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल मैच में पाकिस्तान के हाथों हार मिली। उस समय टीम के कप्तान रविकांत शुक्ला थे, जबकि टीम का हिस्सा रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी थे। 2008 में टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप खेलने उतरी और टीम ने साउथ अफ्रीका को 12 रन से हराया था। 2010 में टीम छठवें स्थान पर रही, जिसके कप्तान अशोक मेनारिया थे। 2012 में टीम ने फिर से खिताब जीता और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उस समय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद थे।  

2014 में यूएई में हुए U19 विश्व कप में भारत पांचवें नंबर पर रहा। उस टूर्नामेंट टीम इंडिया की कप्तानी विजय जोल थे। वहीं, 2016 के आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। उस समय टीम के कप्तान ईशान किशन थे। 2018 में टीम इंडिया ने अपना चौथा खिताब पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम किया था। वहीं, 2020 में टीम इंडिया फाइनल में प्रियम गर्ग की कप्तानी में बांग्लादेश से हारी थी। 

U19 Cricket World Cup में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड 

1988 - छठवां स्थान
1998 - पांचवां स्थान
2000 - विजेता (मोहम्मद कैफ)
2002 - तीसरा स्थान
2004 - तीसरा स्थान
2006 - उपविजेता
2008 - विजेता (विराट कोहली)
2010 - छठवां स्थान
2012 - विजेता (उन्मुक्त चंद)
2014 - पांचवां स्थान
2016 - उपविजेता 
2018 - विजेता (पृथ्वी शॉ)
2020 - उपविजेता
2022 - फाइनल खेलेगी 

बता दें कि टूर्नामेंट का पहला सीजन 8 टीमों के साथ खेला गया था, लेकिन इसके बाद से लगातार 16 टीमें इस टूर्नामेंट में खेलती नजर आ रही हैं। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में भारत ने चार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन,  पाकिस्तान ने 2 बार और बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब जीता है। भारतीय टीम सबसे ज्यादा 7 बार फाइनल खेल चुकी है, जबकि 8वीं बार 2022 में खेलेगी। इस बार टीम के कप्तान यश ढुल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें