U19 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में भारत के कप्तान और उपकप्तान ने दिखाया जलवा, यश ढुल ने ठोकी सेंचुरी 

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC U19 World Cup 2022 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल और उपकप्तान शेक रशीद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना जलवा दिखाया और टीम के लिए अहम समय पर बड़ी पारियां...

U19 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में भारत के कप्तान और उपकप्तान ने दिखाया जलवा, यश ढुल ने ठोकी सेंचुरी 

ICC U19 World Cup 2022 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल और उपकप्तान शेक रशीद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना जलवा दिखाया और टीम के लिए अहम समय पर बड़ी पारियां खेलीं। कप्तान यश ढुल अपना शतक बनाने में कामयाब रहे, लेकिन उपकप्तान शेक रशीद नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। हालांकि, आउट होने तक उन्होंने अपना काम कर दिया था और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। 

एक समय पर ऐसा लग रहा था कि टीम अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जल्दी या फिर कम स्कोर पर ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन कप्तान और उपकप्तान ने जिम्मेदारी के साथ खेला। कप्तान यश ढुल ने 106 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए और फिर शतक पूरा होती ही पारी का एकमात्र छक्का भी जड़ा। हालांकि, वे 110 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, क्योंकि गेंदबाज जैक निसबेत का हाथ गेंद पर लग गया था और गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी, जिसके उपकप्तान शेक रशीद ने खेला था। 

वहीं, टीम के उपकप्तान शेक रशीद 108 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 94 रन बनाकर आउट हो गए। एक ही ओवर में कप्तान और उपकप्तान का विकेट गिरा और दोनों बल्लेबाज ऐसे समय पर उतरे थे, जब टीम इंडिया मुसीबत में थी। उपकप्तान शेक रशीद को 8वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा था, जबकि कप्तान यश ढुल 13वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 37 रन पर दो विकेट था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच 204 रन की साझेदारी हुई और तीसरा विकेट 241 रन के कुल स्कोर पर गिरा था। 
 

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।