U-19 World Cup: सैम फैनिंग ने क्वॉर्टर फाइनल में इंडियन बॉलर आकाश को मारी थी कोहनी- देखें Video, आईसीसी ने सुनाई बड़ी सजा

Jan 30, 2020 09:13 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, दुबई
share

दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी...

U-19 World Cup: सैम फैनिंग ने क्वॉर्टर फाइनल में इंडियन बॉलर आकाश को मारी थी कोहनी- देखें Video, आईसीसी ने सुनाई बड़ी सजा

दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। सुपर लीग के पहले क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज सैम फैनिंग ने भारतीय गेंदबाज आकाश सिंह को कोहनी मारी थी, जिसके चलते उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बड़ी सजा दी है। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए उनके खाते में दो डिमेरिट प्वॉइंट जोड़ दिए गए हैं। भारत ने इस मैच में 72 रनों से जीत दर्ज की थी।

— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 30, 2020

NZvsIND: भारत की बैक टू बैक 3 जीत के 3 इत्तेफाक जानकर रह जाएंगे दंग

सैम फैनिंग ने 127 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली थी। 31वें ओवर में आकाश सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और इसी ओवर में फैनिंग ने रन लेने के दौरान जानबूझकर आकाश को कोहनी मारी। इसका वीडियो क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। मंगलवार को खेले गए इस मैच में फैनिंग आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करते पाए गए। जिसके तहत किसी खिलाड़ी से गलत तरीके से टकराना आता है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ODI टीम का ऐलान, जानें कौन IN और कौन

मैच के बाद फैनिंग ने अपनी गलती और सजा को स्वीकार किया। इसके अलावा इसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलाइवर डेवीस ने भारतीय गेंदबाज कार्तिक त्यागी को स्लेज किया था। अगली ही गेंद पर त्यागी ने उन्हें आउट कर मुंहतोड़ जवाब भी दे दिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.3 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।