फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटToday's Top Sports News: IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अनअकैडमी लगाएगी बोली, शेन वॉटसन बोले- 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं धोनी 

Today's Top Sports News: IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अनअकैडमी लगाएगी बोली, शेन वॉटसन बोले- 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं धोनी 

शिक्षा प्रोद्यौगिकी कंपनी 'अनअकैडमी' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रायोजकों में से एक है और अब उसकी निगाहें लीग के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल करने पर लगी हैं। और वह इस साल चीनी मोबाइल...

Today's Top Sports News: IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अनअकैडमी लगाएगी बोली, शेन वॉटसन बोले- 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं धोनी 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 12 Aug 2020 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा प्रोद्यौगिकी कंपनी 'अनअकैडमी' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रायोजकों में से एक है और अब उसकी निगाहें लीग के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल करने पर लगी हैं। और वह इस साल चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की जगह लेने के लिए अपनी बोली सौंपने को तैयार है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि 'अनअकैडमी' ने बोली लगाने के लिए फार्म लिया है, लेकिन इसके आगे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार हासिल करने के लिए अनअकैडमी लगाएगी बोली 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 39 साल के हो चुके हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के उनके टीममैट शेन वॉटसन का कहना है कि इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। आईपीएल 2020 में सीएसके कैंप के शुरू होने से पहले शेन वॉटसन ने कहा कि उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी 40 की उम्र में भी खेल सकते हैं।

IPL 2020: शेन वॉटसन बोले, 40 की उम्र में भी आराम से खेल सकते हैं धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होना है और सभी फ्रेंचाइजी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच ऐसी खबर राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका हो सकती है। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस खबर की पुष्टि की गई है।

IPL 2020 से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

आकाश चोपड़ा ने फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए अपने यूट्यूब चैनल 'आकाशवाणी' पर कहा कि टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर नहीं हैं। दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या टीम इंडिया धोनी के बिना टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम महेंद्र सिंह धोनी के बिना भी मैनेज कर सकते हैं,  क्योंकि हम 2021 की बात कर रहे हैं।''

महेंद्र सिंह धोनी के बिना भी वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम इंडिया: आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बताया कि किस तरह से धोनी ने उन्हें 2011 वर्ल्ड कप से पहले संन्यास लेने से रोका था। नेहरा अपने करियर में चोटों से काफी परेशान रहे हैं, जिसके चलते उन्हें इंटरनैशनल क्रिकेट से कई बार ब्रेक लेना पड़ा। 2011 वर्ल्ड कप से पहले भी नेहरा इंजरी से परेशान थे और संन्यास के बारे में सोच रहे थे, लेकिन धोनी ने उनका यह इरादा बदल दिया था।

2011 वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे रोका था आशीष नेहरा को संन्यास लेने से

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर युवराज सिंह ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने संजय दत्त को फाइटर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त के जल्दी से स्वस्थ होने की दुआ भी की है, जो लंग कैंसर की चौथी स्टेज में हैं। 

लंग कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त के लिए युवराज सिंह ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज, बताया- फाइटर

बांग्लादेश के स्टार ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन को इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के कारण दो साल के लिए निलंबित कर दिया था। इस साल अक्टूबर में शाकिब का यह निलंबन खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि शाकिब इस साल श्रीलंका दौरे के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान एक कथित भारतीय सट्टेबाज द्वारा संपर्क की जानकरी नहीं देने पर शाकिब पर यह बैन लगाया गया था।

श्रीलंका दौरे के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं शाकिब अल हसन

मुंबई के क्रिकेटर करन तिवारी ने सोमवार रात को मलाड में अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। करन मुंबई की प्रोफेशनल क्रिकेट टीम के सदस्य नहीं थे, लेकिन नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे। अभी तक उनकी मौत का कारण पता नहीं चला है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो अपने करियर को लेकर डिप्रेशन में थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। कोविड-19 महामारी के चलते करियर में आए ब्रेक से वो परेशान थे। करन महज 27 साल के थे। कुरार पुलिस स्टेशन में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है, कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

27 साल के मुंबई क्रिकेटर ने की आत्महत्या, करियर को लेकर थे परेशान

स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पांच अन्य हॉकी खिलाड़ियों को भी एहतियात के तौर पर बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे, लेकिन खून में ऑक्सीजन का लेवल कम होने पर उन्हें सोमवार रात एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। टीम के उनके पांच साथियों को भी मंगलवार को इसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मनदीप के बाद पांच अन्य कोविड पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती

न्यूजीलैंड में दर्शकों की मौजूदगी में होने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स पर पांबदी लगायी जा सकती है, क्योंकि ऑकलैंड में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड में 102 दिन से सामुदायिक संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया था, जिसके बाद ये संक्रमण के नए चार मामले मिले हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ऑर्डर्न ने घोषणा की कि ऑकलैंड में बुधवार को 72 घंटे का 'लेवल थ्री लॉकडाउन' शुरू होगा, जबकि बाकी जगह पर तीन दिन के लिए 'लेवल टू का लॉकडाउन' लगेगा।

कोविड-19 के चार नए मामले, न्यूजीलैंड में स्पोर्ट्स इवेंट्स के दौरान स्टेडियम में दर्शकों पर फिर लग सकती है पाबंदी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें