फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटToday's Top Sports News: ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा, रोहित शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने दी बधाई

Today's Top Sports News: ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा, रोहित शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने दी बधाई

नहीं रहे ऋषि कपूरः वीरेंद्र सहवाग से लेकर शिखर धवन तक जानिए किसने कैसे दी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर...

Today's Top Sports News: ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत ने क्या कहा, रोहित शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने दी बधाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 30 Apr 2020 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

नहीं रहे ऋषि कपूरः वीरेंद्र सहवाग से लेकर शिखर धवन तक जानिए किसने कैसे दी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे, उनसे एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुआ था। ऋषि कपूर को बुधवार को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

Happy B'Day Rohit Sharma: 'हिटमैन' रोहित शर्मा को विराट कोहली ने इस अंदाज में दी बधाई

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बंसोड में हुआ था। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब जिता चुके हैं जो कि किसी कप्तान के रूप में सर्वाधिक है। उनके बाद सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने चेन्नई को तीन बार चैम्पियन बनाया है। रोहित शर्मा को उनके खास दिन पर उनके दोस्त और फैन्स से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बधाइयां देने वालों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी नाम है।

Happy B'Day Rohit Sharma: गौतम गंभीर, शिखर धवन से लेकर रवि शास्त्री तक जानें किसने किस अंदाज में दी 'हिटमैन' को बधाई

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बंसोड में जन्में रोहित ने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले रोहित ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे आज से 13 साल पहले 2007 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े लक्ष्य को भी बौना साबित कर देते हैं। रोहित शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर खेल जगत के कई खिलाड़ी और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इमोशनल शेर और कार में साथ बैठे हुए इरफान और ऋषि कपूर का VIDEO, मोहम्मद कैफ ने ऐसे दी इन दो दिग्गजों को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड ने महज 24 घंटों के भीतर अपने दो दिग्गज अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया है। 29 अप्रैल को इरफान खान के निधन के बाद आज यानी 30 अप्रैल की सुबह ऋषि कपूर के निधन की खबर आई। इन दोनों की खबरों ने भारत और दुनियाभर के फैन्स को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इमोशनल और बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं मोईन अली

टेस्ट क्रिकेट से कुछ समय तक बाहर रहने के बाद अब  इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली नए सिरे से शुरुआत करके इंग्लैंड की टेस्ट टीम में फिर से जगह हासिल करना चाहते हैं। इस ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को पिछले साल एशेज के पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से भी हटा दिया गया था। 

ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन से दुखी साक्षी धोनी, शेयर की यह पुरानी तस्वीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धोनी के साथ ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

जब आंद्रे रसेल ने गाया बॉलीवुड सॉन्ग 'देसी ब्वॉयज', KKR ने शेयर किया VIDEO

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 29 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। केकेआर ने अपने ऑफिशयल टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रसेल बॉलीवुड का एक गाना गा रहे हैं। यह देसी ब्वॉज फिल्म का गाना है। अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म के गाने के बोल हैं- सुबह होने ना दे... शाम सोने ना दे.... 

युसूफ पठान ने की शेन वॉर्न की कप्तानी की तारीफ, बोले- बिना किसी बड़े खिलाड़ी के जिताया था IPL खिताब

शेन वॉर्न को दुनिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर माना जाता है। टेस्ट में 708 और वनडे में 293 विकेट लेने वाले वॉर्न के पास गजब की विविधता थी। वॉर्न को उस समय एक और सफलता मिली जब राजस्थान रॉयल्स जैसी अनुभवहीन टीम को उन्होंने पहला आईपीएल खिताब जितवाया। 2008 में वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल खिताब जीता था। भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान शेन वॉर्न की स्पिन के साथ-साथ उनकी कप्तानी के भी बड़े फैन हैं। हाल ही में युसूफ ने शेन वॉर्न की कप्तानी की जमकर तारीफ की है।  

मेरा पैसा, समय सब बर्बाद हो गया, ओलंपिक की उम्मीदें भी धूमिल : दुती चंद

कोरोना महामारी से ओलंपिक की तैयारियों पर खर्च हुआ मेरा पूरा पैसा, समय सब बर्बाद हो गया और अब मुझे नए सिरे से शुरुआत के लिए मदद मिलेगी या नहीं, यह भी तय नहीं है ,यह कहना है एशियाई खेलों की दोहरी रजत पदक विजेता भारत की शीर्ष फर्राटा धाविका दुती चंद का। कोरेाना वायरस महामारी और उसके बाद दुनिया भर में लागू लॉकडाउन के कारण खेल ठप होने से न सिर्फ ओडिशा की इस एथलीट की तैयारियों को झटका लगा बल्कि कोचों और विदेश में प्रशिक्षण की व्यवस्था पर अपनी जेब से 30 लाख रुपये भी खर्च करना पड़ा।

थॉमस बाक ने कहा, ओलंपिक खेलों को स्थगित करने से होगा करोड़ों डॉलर का नुकसान

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने बुधवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित करने से आईओसी को करोड़ों डॉलर का नुकसान होगा।
जर्मनी के पूर्व ओलंपियन बाक ने ओलंपिक अभियान को लिखे पत्र में कहा, ''हमें पहले ही पता है कि हमें खेलों को स्थगित करने के कारण करोड़ों अमेरिकी डॉलर का नुकसान उठाना होगा।''
बाक ने कहा कि आईओसी टोक्यो के प्रति अपनी वित्तीय जिम्मेदारी को पूरा करेगा, लेकिन इसमें संभवत: कटौती की जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें