फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमुंबई के लिए सबसे उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने तिलक वर्मा, ईशान का रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई के लिए सबसे उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने तिलक वर्मा, ईशान का रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

मुंबई के लिए सबसे उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने तिलक वर्मा, ईशान का रिकॉर्ड तोड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 02 Apr 2022 07:22 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 12वें ओवर में रियान पराग की गेंद पर तिलक ने छक्का लगाया, जोकि बाउंड्री के बाहर मौजूद कैमरामैन के सिर पर जाकर लगी। 

इस अर्धशतक के साथ तिलक वर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 145 दिन में ये कारनामा किया। जबकि ईशान किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 साल 278 दिन में 58 रन की पारी खेली थी। 
 

तिलक वर्मा को अश्विन ने बोल्ड आउट किया। लेकिन आउट होने से पहले तिलक ने अश्विन के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। तिलक 33 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें