फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटइन 4 खिलाड़ियों ने U19 वर्ल्ड कप में किया है भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन

इन 4 खिलाड़ियों ने U19 वर्ल्ड कप में किया है भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। 1988 के बाद ये टूर्नामेंट 1998 में खेला गया था और इसके बाद हर दूसरे साल इसका आयोजन होता चला आ रहा है। भारत की इस विश्व में एक बड़ी विरासत रही...

इन 4 खिलाड़ियों ने U19 वर्ल्ड कप में किया है भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 15 Jan 2022 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। 1988 के बाद ये टूर्नामेंट 1998 में खेला गया था और इसके बाद हर दूसरे साल इसका आयोजन होता चला आ रहा है। भारत की इस विश्व में एक बड़ी विरासत रही है, क्योंकि टीम ने सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वे ऐसे कौन से 5 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। 

टीम इंडिया के लिए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन का नाम शामिल है। इसके अलावा भारत का नाम भी ये उपलब्धि दर्ज है कि उसने चार बार ये खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने अब तक तीन बार U19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। दो बार पाकिस्तान की टीम भी खिताब जीत चुकी है। 

यहां हम भारत और भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनमें रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित अंडर 19 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले एकलौते भारतीय हैं। उन्होंने ये कमाल 2006 के टूर्नामेंट में किया था। इसके बाद नाम पृथ्वी शॉ का है, जो सबसे कम उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 2018 में टीम को खिताब दिलाया था। तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का नाम है, जिनको 2006 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वहीं, शिखर धवन इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2004 में 505 रन आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बनाए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें