फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ क्रिकेट41 की उम्र में एमएस धोनी के फिट होने का राज खुला, रॉबिन उथप्पा ने सुनाया माही की डाइट से जुड़ा 20 साल पुराना किस्सा

41 की उम्र में एमएस धोनी के फिट होने का राज खुला, रॉबिन उथप्पा ने सुनाया माही की डाइट से जुड़ा 20 साल पुराना किस्सा

एमएस धोनी के करीबी रहे रॉबिन उथप्पा ने 2003 से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है, जहां धोनी ने एक शॉट से गेंदबाजी कर रहे श्रीराम की अंगुली तोड़ दी थी। वहीं धोनी अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते थे।

41 की उम्र में एमएस धोनी के फिट होने का राज खुला, रॉबिन उथप्पा ने सुनाया माही की डाइट से जुड़ा 20 साल पुराना किस्सा
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 18 Mar 2023 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार एमएस धोनी अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों से ही विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है और इस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी किया और कुछ खिलाड़ियों के लिए वह रोल माडल बन गए। धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेटर्स ने कई बार धोनी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज रहे रॉबिन उथप्पा ने जियो सिनेमा के एक शो में एमएस धोनी के शुरुआती दिनों का किस्सा शेयर किया है, जब वह टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रहते थे। 

रॉबिन उथप्पा और एमएस धोनी एक दूसरे को लगभग दो दशक से जानते हैं। उथप्पा ने धोनी को काफी पास से एक दिग्गज बनते हुए देखा है। उथप्पा ने कहा, ''उनकी सादगी ऐसी चीज जो हमेशा वहां रहती है और ये ऐसा है जिसमें कभी बदलाव नहीं हुआ। वह अभी भी उसी तरह हैं, जैसे पहले दिन मिले थे। धोनी दुनिया के सबसे सरल व्यक्ति हैं।''

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने धोनी से 2003 में पहली बार मिलने की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, ''पहली बार मैंने धोनी को 2003 में बैंगलुरू में एनसीए में भारत के कैंप में देखा था। वह मुनाफ पटेल के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे, जोकि काफी तेज गेंद फेंकते थे। अन्य दूसरे तेज गेंदबाज भी गेंदबाजी कर रहे थे। एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे और लंबे छक्के लगा रहे थे। उन्होंने आखिर में एस श्रीराम को चोटिल भी कर दिया। श्रीराम उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे और धोनी ने आगे निकलकर गेंद को काफी जोर से मारा। श्रीराम ने गेंद को हाथ से छुआ और गेंद 10-20 गज पीछे चली गई। हमें लगा श्रीराम गेंद के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन वह गेंद को छोड़कर सीधे ड्रेसिंग रूम में घुस गए। क्योंकि उन्होंने अपनी दो अंगुलियों तोड़ ली थी। हम देखना चाहते थे कि एमएस धोनी के पास कितना पावर है और ये यह विस्फोटक था। उस समय मैं जान गया था कि वह भारत के लिए खेलने वाला है। वह स्पेशल बल्लेबाज है। 

IND vs AUS : हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी के फैन हुए वसीम जाफर, तारीफ करते हुए बता दी कप्तानी की सबसे अच्छी

उथप्पा ने बताया, ''हम साथ में खाते थे। हमारा ग्रुप था मैं, सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह, चावला, मुनाफ और धोनी। हम दाल मखनी, बटर चिकन, जीरा आलू गोभी और रोटी मंगाते थे। लेकिन एमएस बहुत कठोर व्यक्ति हैं, जब बात खाने की आती है। वह बटर चिकन खाएंगे लेकिन बिना चिकन के। सिर्फ ग्रेवी के साथ। जब वह चिकन खाएंगे तो वह रोटी नहीं खाएंगे। 

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।