IPL 2021 स्थगित होने के बाद अब इस महीने हो सकते हैं लीग के बचे हुए मैच

वार्ता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) बायो-बबल में कोरोना विस्फोट के बाद आईपीएल को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने पर शेष मुकाबलों को सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल बीसीसीआई की...

rohit sharma ms dhoni photo-twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) बायो-बबल में कोरोना विस्फोट के बाद आईपीएल को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने पर शेष मुकाबलों को सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। आईपीएल 2021 के 60 में से 29 मुकाबले हो चुके हैं और अब बीसीसीआई बचे हुए 31 मुकाबलों को सितंबर में आयोजित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। एक आईपीएल फ्रैंचाइजी अधिकारी ने कहा, 'सितंबर की विंडो पर विचार किया जा रहा है। तब तक इंग्लैंड-भारत सीरीज समाप्त हो जाएगी और विदेशी खिलाड़ी टी-20 विश्व कप के लिए तैयार हो जाएंगे। इस छोटी विंडो पर विचार किया जा रहा है।'

आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने भी इस संभावना को नहीं नकारा है। उन्होंने कहा, 'अब हमें एक खिड़की की तलाश करनी होगी। अगर हमें एक मिलती है तो हम इसे पकड़ लेंगे। हमें यह देखना होगा कि क्या यह सितंबर में संभव है। हमें आईसीसी और अन्य बोर्ड की योजनाओं को देखने की जरूरत है।' पटेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य फ्रैंचाइजी अधिकारी ने कहा कि सितंबर काफी लंबी अवधि है और उस समय देखना होगा कि उस समय कोरोना की क्या स्थिति होती है।

IPL 2021 स्थगित होने के बाद यूएई में आयोजित किया जा सकता है टी-20 विश्व कप

भारत में कोरोना के प्रकोप के चलते 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाला टी-20 विश्व कप भी संदेह के घेरे में है। भारत नामित मेजबान हैं, लेकिन यूएई को एक स्टैंड-बाय विकल्प के तौर पर रखा गया है। इससे पहले कुछ आईपीएल और बीसीसीआई अधिकारियों ने कुछ फ्रैंचाइजी को टूर्नामेंट के भविष्य पर उनके विचार जानने के लिए फोन किया था और उनमें से कुछ का मानना था इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाए।

फिलहाल बीसीसीआई और फ्रैंचाइजियां अपने-अपने टीम सदस्यों को सुरक्षित उनके घर भेजने की ओर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, रांची और दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन को बुक किया जा रहा है। वहीं बीसीसीआई ने टीमों को यह बताया है कि वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड द्वारा भारत पर यात्रा प्रतिबंध के बीच उनके खिलाड़ियों को भेजने के लिए विदेशी बोर्डों के साथ समन्वय कर रहा है।

कोरोना के चलते IPL स्थगित, प्लेयर्स की सेफ वापसी सुनिश्चित करेगा बोर्ड

उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ(एसीए) ने संयुक्त बयान में पुष्टि की है कि वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से भारत पर यात्रा प्रतिबंध के बीच खिलाड़ियों की वापसी के लिए कोई छूट की मांग नहीं कर रहे हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीकाई खिलाड़ियों को घर वापस आने की अनुमति है, हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की गाइडलाइंस के मुताबिक उन्हें होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, 'हम भारत में हमारे खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ करीब संपर्क में हैं, क्योंकि उनके लिए सुरक्षित घर लौटने की व्यवस्था की गई है।'

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2021 स्थगित होने के बाद अब इस महीने हो सकते हैं लीग के बचे मैच