INDvSL: मोहाली वनडे में टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 100वीं बार बने 300 या इससे ज्यादा रन
टीम इंडिया ने मोहाली वनडे में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में भारत ने 392 रन बनाए। यह 100वीं बार था जब भारत ने 300 या इससे ज्यादा रन बनाये। अब तक कोई भी दूसरी टीम इस मुकाम पर नहीं पहुंच पायी...
टीम इंडिया ने मोहाली वनडे में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में भारत ने 392 रन बनाए। यह 100वीं बार था जब भारत ने 300 या इससे ज्यादा रन बनाये। अब तक कोई भी दूसरी टीम इस मुकाम पर नहीं पहुंच पायी है। भारत के बाद आस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसने 96 बार यह उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका (79), पाकिस्तान (69), श्रीलंका (66), इंग्लैंड (58), न्यूजीलैंड (52), वेस्टइंडीज (38), जिम्बाब्वे (25) और बांग्लादेश (11) भारत से काफी पीछे हैं।
On This Day:जब द्रविड़-लक्ष्मण ने खेली यादगार पारी, पस्त हुए थे कंगारू
भारत ने अपना पहला वनडे मैच 13 जुलाई 1974 को खेला था और उसने 300 रन के स्कोर तक पहुंचने के लिये 21 साल, नौ महीने और दो दिन का समय लिया। यहां तक जिम्बाब्वे और श्रीलंका भी उससे पहले इस मुकाम पर पहुंच गये थे। बीच भारत ने 282 वनडे मैच खेले और वह केवल एक बार 290 रन की संख्या पार कर पाया था। भारत का वनडे में पहले 21 साल तक उच्चतम स्कोर 299 रन था जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 1987 में मुंबई में बनाया था।
VIDEO: रोहित ने किया खुलासा, इतनी लम्बी पारियां कैसे खेल लेते हैं वो
लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 15 अप्रैल 1996 को शारजाह में पहली बार 300 रन की संख्या छूने के बाद भारत ने लगातार यह स्कोर हासिल किया और 21 साल, सात महीने 28 दिन के अंदर 100 बार 300 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गया। इस बीच भारत ने 650 मैच खेले और पांच बार वह 400 रन के पार भी पहुंचा। केवल दक्षिण अफ्रीका ने ही भारत से अधिक बार छह अवसरों पर 400 से अधिक का स्कोर बनाया है।