फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: श्रीलंका पर विजय पताका के बाद स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन विराट कोहली ने फहराया तिरंगा

VIDEO: श्रीलंका पर विजय पताका के बाद स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन विराट कोहली ने फहराया तिरंगा

भारत अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है और

Namitaलाइव हिन्दुस्तान टीम,कैंडी (श्रीलंका)Tue, 15 Aug 2017 11:57 AM

श्रीलंका में आजादी का जश्न

श्रीलंका में आजादी का जश्न1 / 2

भारत अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है और वहां भी आजादी का जश्न पूरी शान से मनाया गया। श्रीलंका के कैंडी में कप्तान विराट कोहली ने तिरंगा फहराया और पूरी टीम ने साथ में राष्ट्रगान गाया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से विजय पताका फहराया।

तीसरा और आखिरी टेस्ट तीन दिन में भारत ने एक पारी और 171 रनों से जीत लिया था। अगर सीरीज का आखिरी टेस्ट पांच दिनों तक चलता तो स्वतंत्रता दिवस के दिन टीम इंडिया मैदान पर खेल रही होती। तिरंगा फहराने के लिए कप्तान विराट कोहली के साथ हेड कोच रवि शास्त्री भी गए। BCCI.TV पर विराट के तिरंगा फहराने के वीडियो को शेयर किया गया है।

ऐसा क्या! 2009 आतंकी हमले के बाद पहली बार PAK जाएगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

चीफ सिलेक्टर प्रसाद का बड़ा बयान! धौनी का विकल्प ढूंढ़ना पड़ेगा अगर वो...

 

Members of Team India gathered at Kandy to hoist the Indian flag on the occasion of Independence Day. Full video on www.bcci.tv

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

आगे की स्लाइड में देखें पूरा वीडियो...

VIDEO कप्तान विराट ने फहराया तिरंगा

VIDEO कप्तान विराट ने फहराया तिरंगा2 / 2

कप्तान विराट के तिरंगा फहराने की फोटो और वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया है। तिरंगा फहराने के बाद पूरी टीम ने मिलकर राष्ट्रगान भी गाया। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइटवॉश कर इस स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बनाया। 

INDvSL: सीरीज क्लीन स्वीप के बाद बोले कैप्टन विराट- हम यंग टीम...

पांड्या के बाद शमी को लेकर कप्तान विराट का बड़ा स्टेटमेंट, दुनिया के टॉप तीन गेंदबाजों में शुमार बताया

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...