Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup winning team will get crores less than IPL champion team IPL vs T20 World Cup Prize Money
टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को मिलेंगे IPL चैंपियन टीम से करोड़ों रुपये कम, देखें दोनों में है कितना अंतर

टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को मिलेंगे IPL चैंपियन टीम से करोड़ों रुपये कम, देखें दोनों में है कितना अंतर

संक्षेप: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को इंडियन प्रीमियर लीग विजेता टीम के मुकाबले करीब सात करोड़ रुपये कम मिलेंगे।

Fri, 30 Sep 2022 03:34 PMNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। आईसीसी ने इसका ऐलान 30 सितंबर को किया। इसमें खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन टीम से करीब सात करोड़ रुपये कम मिलेंगे। आईसीसी के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे, वहीं अगर हम आईपीएल 2022 की बात करें तो विनिंग टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उप-विजेता टीम को 8 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं आईपीएल में उप-विजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी। इसका मतलब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उप-विजेता टीम को करीब इसके आधे ही प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे। आईपीएल 2022 में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को सात करोड़ रुपये जबकि चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिले।

अगर बात टी20 वर्ल्ड कप 2022 की करें तो सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को चार-चार लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.25 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 की तरह ही सुपर-12 राउंड से बाहर होने वाली आठ टीमों को 70 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 56 लाख रुपये) मिलेंगे। अफगानस्तिान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकस्तिान और दक्षिण अफ्रीका सुपर-12 में पहुंच चुके हैं। पहले दौर में बाहर हुई चारों टीमों को प्रत्येक को 40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 32.5 लाख रुपये) मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:गावस्कर बोले- फेल होने का डर बाबर आजम को बना देता है डिफेंसिव
ये भी पढ़ें:आईसीसी ने किया टी20 वर्ल्ड 2022 की प्राइज मनी का ऐलान, फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए; यहां देखें पूरी लिस्ट
Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट IND vs AUS, IND-W vs AUS-W, Ind vs Aus Live Score, क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |