India v South Africa: 24वीं बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी भारत vs साउथ अफ्रीका, जानें कौन किस पर पड़ा है भारी?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भारी रही है। T20 WC में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने हुई है, जिसमें से टीम इंडिया ने चार मैचों में विजय हासिल की है।

India v South Africa: 24वीं बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी भारत vs साउथ अफ्रीका, जानें कौन किस पर पड़ा है भारी?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज रोमांचक रविवार है। सुपर संडे को तीन मुकाबले होने वाले हैं और तीसरे मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच इस साल यह नौवां T20I मैच होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ी थी, जहां टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीती थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप-2 की तालिका में टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। 

India vs South Africa head-to-head

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह 24वीं भिड़ंत होगी। इन 23 मुकाबलों में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 23 मुकाबलों में 13 मैच जीते हैं जबकि साउथ अफ्रीका के खाते में 9 जीत आई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया है। 

T20 WC में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के आंकड़े 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में भी टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भारी रही है। T20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने हुई है, जिसमें से टीम इंडिया ने चार मैचों में विजय हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को साउथ अफ्रीका से अब तक केवल एक ही बार हार मिली है और ये हार उसे 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में नॉटिंघम में मिली थी। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा 405

सुरेश रैना 339

विराट कोहली 306

शिखर धवन 233

दिनेश कार्तिक 215

दक्षिण अफ्रीका के खिलाप सर्वाधिक T20I विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

भुवनेश्वर कुमार 14

रविचंद्रन अश्विन 10

हर्षल पटेल 9

युजवेंद्र चहल 7

जहीर खान 6

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।