T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान अब कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा? यहां जानिए पूरा गणित

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 के  ग्रुप-2 में पाकिस्तानी जीत और भारत की हार के बाद हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

rohit sharma and babar azam

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान का आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना कठिन लग रहा है। हालांकि सुपर 12 के  ग्रुप-2 में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद बाबर आजम की टीम अभी पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है और टीम अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान के लिए यह जरूरी था कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हरा दे। जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के बाद सुपर 12 का ग्रुप-2 और ज्यादा रोमांचक हो गया है। रविवार को सुपर 12 के  ग्रुप-2 में पाकिस्तानी जीत और भारत की हार के बाद हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे रोहित शर्मा, कहा- बहाना नहीं चलेगा

भारत कैसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की किस्मत अब उसके हाथों में है। हालांकि रोहित शर्मा की टीम अब इसे हल्के में नहीं ले सकती है। भारत को अब सुपर 12 के  ग्रुप-2 में अपने दो बचे हुए मैच दो नवंबर को बांग्लादेश से और पांच नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने हैं। भारत तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट +0.844 का है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक लेकर टॉप पर है और उसका नेट रन रेट +2.772 का है। 

सुपर 12 के  ग्रुप-2 की बड़ी तस्वीर ये है कि ग्रुप 2 अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के लिए भारत के लिए यह जरूरी है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अगले मुकाबलों में पाकिस्तान या नीदरलैंड्स से हार जाए। 

दक्षिण अफ्रीका मैच में चोटिल हुए कार्तिक, अगले मैच से हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान कैसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है? 

बाबर आजम की टीम के लिए स्थिति उस समय और ज्यादा खराब हो गई जब भारत को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरह ही पाकिस्तान के लिए भी अब सेमीफाइनल की कुंजी उसी के हाथों में है। हालांकि अब सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान को अब साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराना होगा और साथ ही अब ये भी दुआ करनी होगी भारत अपने दोनों मैच हार जाए। वहीं, नीदरलैंड्स अगर दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो भी पाकिस्तान को फायदा हो सकता है। पाकिस्तान को साथ ही नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा और उसे नेट रन रेट के मामले में भारत से आगे निकलना होगा। इसके अलावा उसे ये भी दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और नीदलैंड्स का मैच बारिश में धुल जाए। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा? जानिए पूरा गणित