फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy T20: कर्नाटक ने मुंबई को हराया

Syed Mushtaq Ali Trophy T20: कर्नाटक ने मुंबई को हराया

गेंदबाजों के मिश्रित प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज रोहन कदम की नाबाद 62 रन की पारी से कर्नाटक ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 के ग्रुप बी मुकाबले में मुंबई को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस...

Syed Mushtaq Ali Trophy T20: कर्नाटक ने मुंबई को हराया
एजेंसी,इंदौरSat, 09 Mar 2019 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

गेंदबाजों के मिश्रित प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज रोहन कदम की नाबाद 62 रन की पारी से कर्नाटक ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 के ग्रुप बी मुकाबले में मुंबई को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 97 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने 40 गेंद शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

सचिन तेंदुलकर ने Women's Day पर मां और पत्नी के लिए बनाया बैगन का भर्ता, देखें VIDEO

कर्नाटक के लिए रोहन और बीआर शरथ ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। शरथ ने 25 रन बनाये। कदम ने 45 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई के आकाश पारकर ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाये। युवा पृथ्वी साव (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10) भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। कर्नाटक के लिए विनय कुमार और मनोज भांदागे ने दो-दो विकेट चटकाये।

INDvsAUS 3rd ODI: अहम मौके पर आउट होने की वजह से निराश हैं विराट कोहली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें