फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसूर्यकुमार का बड़ा कारनामा, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने

सूर्यकुमार का बड़ा कारनामा, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। सूर्यकुमार ने 37 गेंद में 72 रन बनाए।

सूर्यकुमार का बड़ा कारनामा, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने आखिरी ओवरों में सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए। भारत का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय पारी के 44वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने धमाल ही मचा दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन के खिलाफ एक ही ओवर ही लगातार चार छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने इंदौर वनडे मैच में 37 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। सूर्यकुमार ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाकर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। 

IND vs AUS : केएल राहुल ने मारा गगनचुंबी छक्का, स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखिए वीडियो

वनडे में सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अजित अगरकर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह के नाम 22 गेंद में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार यादव ने वनडे में 29 पारियों में 659 रन बनाए हैं। वहीं इस साल 13 वनडे में सूर्यकुमार यादव ने 275 रन बनाए हैं। उन्होंने 12 पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें