फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटएबी डिविलियर्स और सचिन से आगे निकले सूर्यकुमार यादव, गुजरात के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

एबी डिविलियर्स और सचिन से आगे निकले सूर्यकुमार यादव, गुजरात के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार की नाबाद 103 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया है। अपनी शतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईपीएल में सूर्य का ये पहला शतक है।

एबी डिविलियर्स और सचिन से आगे निकले सूर्यकुमार यादव, गुजरात के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 13 May 2023 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में नाबाद 103 रन बनाए। सूर्युकमार के 49 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट खोकर 218 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं सूर्यकुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जोकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 89 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच के दौरान एक फैन पोल के दौरान दर्शकों से पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स को शॉट बनाने की क्षमता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 53 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 47 प्रतिशत लोगों ने नहीं के पक्ष में अपना वोट दिया। 

सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर सनथ जयसूर्या के नाम है, जोकि उन्होंने 2008 में चेन्नई के खिलाफ बनाया था। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 109 रन के साथ हैं। चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने कोच्चि के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

जारी सीजन में कोलकाता की टीम ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था, जिसे मुंबई ने तोड़ दिया है। कोलकाता ने 7 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। वहीं मुंबई ने शुक्रवार को 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े