क्या अब T20I टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को नहीं चुना जाएगा? सुनील गावस्कर ने दिया रिएक्शन
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस बात पर अपना मत दिया है कि क्या अब T20I टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को नहीं चुना जाएगा? उन्होंने कहा है कि चयनकर्ता उन्हें आराम देना चाहते थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। श्रीलंका के खिलाफ भी उनको बाहर रखा गया था। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बयान दिया है और बताया है कि क्या इन दो दिग्गज बल्लेबाजों का टी20आई करियर बाकी है या फिर नहीं?
T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक भी टी20आई सीरीज में नजर नहीं आए हैं। यहां तक कि सभी मैचों में कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली और रोहित का पत्ता टी20 टीम से कट गया है? इसका जवाब है कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने को कहा गया है।
इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है कि नई चयन समिति नए खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है और इसलिए कोहली और रोहित को आराम दिया गया है, जिन्हें 9 फरवरी से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तरोताजा रखने के लिए ब्रेक की आवश्यकता है। इसके अलावा इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में होना है।
उन्होंने कहा, "जिस तरह से मैं देख पा रहा हूं कि अगला टी20 विश्व कप 2024 में है। जो नई चयन समिति आई है वह युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोहली और रोहित पर अब विचार नहीं किया जाएगा। अगर 2023 में उनका फॉर्म प्रभावशाली रहता है तो उन्हें टीम में रखा जाएगा। अन्य कारक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने की वजह से सामने आए हैं, जहां चयनकर्ता शायद उन्हें बड़ी प्रतियोगिता के लिए आराम देना चाहते थे, ताकि वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक नई शुरुआत कर सकें और इससे भारत को लाभ होगा।"

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





