हर्षल पटेल की T20 वर्ल्ड कप में होगी पिटाई, सुनील गावस्कर बोले- यार पहले मैच तो होने दो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हर्षल पटेल की ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में पिटाई होगी। ऐसा एक फैन ने कहा तो सुनील गावस्कर ने जवाब दिया कि यार पहले मैच तो होने दो। उनके पास पेस नहीं है तो क्या वे खराब गेंदबाज हैं। 

harshal patel

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक मीडिया चैनल पर लाइव क्वेश्चन-आंसर सेशन के दौरान दर्शकों में से एक के एक सवाल का विनम्रता से जवाब नहीं दिया। गावस्कर टी 20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम पर अपने विचार साझा कर रहे थे, जिसकी घोषणा सोमवार को बीसीसीआई ने की। इसी दौरान जब हर्षल पटेल के बारे में एक सवाल पूर्व भारतीय कप्तान से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा हैरान करने वाला था।  

सुनील गावस्कर से सवाल पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलिया में हर्षल पटेल की पिटाई होगी, क्योंकि उनके पास पेस नहीं हैं और जिस तरह की पिच वहां होती हैं, उसे देखते हुए उनके खिलाफ रन पड़ेंगे? इसके जवाब में सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर कहा, "आगे जाकर देखेंगे ना कि उनकी पिटाई कैसे हो सकती है। आपने पहले से ही तय कर दिया, पिटाई होगी,  क्योंकि वो स्लो बॉलिंग करते हैं। यर पहले मैच तो होने दो, उसके बाद आप बोल सकते हैं कि ऐसा हो गया, वैसा हो गया।"

हर्षल पटेल की वापसी टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस को हासिल कर लिया है। वे अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे। हालांकि, इससे पहले उनके पास अपनी लय पकड़ने का मौका होगा, क्योंकि दोनों धाकड़ गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन-तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा होंगे। इसके बाद वे 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेंगे।  

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने बना रखा है अलग प्लान, कहा- अगले वर्ल्ड कप पर है टीम का फोकस, इस पर नहीं

गावस्कर ने टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट को लेकर कहा, "भारत भुवनेश्वर कुमार (चौथे पेसर के रूप में) के साथ भी जा सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हालात क्या हैं और विपक्ष में कौन है। अगर घास है तो तीन पेसर और एक स्पिनर को शामिल करें। यदि बारिश का मौसम है या ओस है, तो आप एक और सीमर चुन सकते हैं। यह अच्छा है कि भारतीय टीम में बहुत सारे विकल्प हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हर्षल पटेल की ऑस्ट्रेलिया में होगी पिटाई, गावस्कर ने दिया ये जवाब