'IPL के रद्द होने पर नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा विश्व क्रिकेट'

Mohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण अगर आईपीएल के 13वें सत्र को रद्द किया जाता है तो वैश्विक क्रिकेट इसके...

'IPL के रद्द होने पर नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा विश्व क्रिकेट'

बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण अगर आईपीएल के 13वें सत्र को रद्द किया जाता है तो वैश्विक क्रिकेट इसके नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में जारी लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।

BCCI सीईओ राहुल जौहरी ने जताई उम्मीद, विदेशी खिलाड़ियों के साथ मानसून के बाद आईपीएल संभव

हालांकि बीसीसीआई के सूत्रों का मानना है कि सितंबर से नवंबर के बीच इसके आयोजन के लिए विंडो तैयार किया जा रहा है लेकिन यह तभी संभव है जब इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्वकप को स्थगित किया जाए। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने हाल ही में कहा था कि अगर इस साल आईपीएल रद्द किया जाता है तो इससे बोर्ड को करीब चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

फैन्स को नहीं पसंद आई एमएस धोनी की सफेद दाढ़ी, की ये मांग

आईपीएल के पूर्व मुख्य कार्य़कारी अधिकारी रमन का भी मानना है कि आईपीएल के रद्द होने से क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा और वैश्विक क्रिकेट इस नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। रमन का कहना है कि आईपीएल साल में एक बार होता है और इससे वैश्विक क्रिकेट के राजस्व का 40 प्रतिशत हिस्सा आता है इसलिए इसके रद्द होने से ज्यादा नुकसान होगा। 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।