फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटश्रीलंका संकट: भारत करेगा एशिया कप 2022 की मेजबानी? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया ये जवाब

श्रीलंका संकट: भारत करेगा एशिया कप 2022 की मेजबानी? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया ये जवाब

श्रीलंका में अगस्त में होने वाले एशिया कप से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड श्रीलंका की स्थिति पर नजर रखेगा।

श्रीलंका संकट: भारत करेगा एशिया कप 2022 की मेजबानी? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया ये जवाब
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 14 Jul 2022 05:18 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका इस समय अपने इतिहास के सबसे भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में इमरजेंसी लागू है और उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। श्रीलंका में इमरजेंसी के बीच अब राजनीतिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। सरकार के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और देश के कुछ हिस्सों में कुछ विरोध हिंसक भी हुए हैं। ऐसे समय में एशिया कप 2022 के देश के मेजबानी अधिकारों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्या श्रीलंका ऐसे समय में एक बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाएगा, जब देश अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जहां लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं? और यदि श्रीलंका नहीं, तो क्या भारत इस आयोजन की मेजबानी के लिए वैकल्पिक स्थल के रूप में आगे आएगा?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एएनआई से गुरुवार को कहा कि बोर्ड वहां चल रहे राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच द्वीप राष्ट्र की स्थिति पर नजर रखेगा। सौरव गांगुली ने कहा, ''मैं इस समय (भारत के आयोजन की मेजबानी की संभावना के बारे में) टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे (श्रीलंका की स्थिति)। ऑस्ट्रेलिया वहां खेल रहा है। श्रीलंका की टीम भी अच्छा कर रही है। मैं इस समय इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। हम एक महीने तक इंतजार करते हैं।''

पिछले दो साल में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत से ज्यादा विराट कोहली ने बनाए रन, फिर भी पूर्व कप्तान पर लटकी

गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का एक महीने का दौरा खत्म किया। सीरीज काफी प्रतिस्पर्धी थी और दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती। वनडे सीरीज श्रीलंका ने 3-2 से जीता और टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। श्रीलंका 16 जुलाई से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। 

इन श्रृंखलाओं में केवल 2 टीमें शामिल हैं, जबकि एशिया कप में 6 टीमें होंगी - श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश, और एक और एशियाई टीम- संभवतः संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, सिंगापुर या हांगकांग। जब देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं तो इन टीमों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा, यह एक बड़ा सवाल है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें