SPORTS NEWS: पढ़ें क्रिकेट और अन्य खेल की प्रमुख खबरें
भारत को न्यूजीलैंड(India vs New zealand) के खिलाफ तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 2-1 के अंतर से गंवा दी। इसी बीच भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर एमके प्रसाद ने कहा है कि ऋषभ पंत और...

भारत को न्यूजीलैंड(India vs New zealand) के खिलाफ तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 2-1 के अंतर से गंवा दी। इसी बीच भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर एमके प्रसाद ने कहा है कि ऋषभ पंत और अजिक्य रहाणे दोनों इस साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाडि़यों की लिस्ट में है।
INDvsNZ: दिनेश कार्तिक के सिंगल ना लेने को संजय मांजरेकर ने बताया बड़ी गलती
भारत टी-20 सीरीज का अंतिम मैच 4 रन से हार गया है और इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। इसके पीछे बड़ी वजह दिनेश कार्तिक का क्रुणाल को सिंगल ने से मना करना बताया जा रहा है। भारत को जब 5 गेंद पर 14 रनों की दरकार थी तो कार्तिक ने टिम साउदी की एक गेंद डॉट खेली। इसके बाद एक गेंद पर वह सिंगल ले सकते थे,लेकिन उन्होंने क्रुणाल को रन लेने से मना कर दिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 में भारत 4 रन से हार गया, लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धौनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हैमिल्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से पहले का है। इस वीडियो में धौनी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को कुछ टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारत को 4 रन के नजदीकी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत का लगातार 10 टी-20 सीरीज नहीं हारने का क्रम भी टूट गया। भारत को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी। दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर थे
निडास ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर भारत को हैरान कर देने वाली जीत दिलाई थी। यह पिछले साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में रविवार (10 फरवरी) को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में इतिहास ने एक बार फिर खुद को दोहराया।
रिकी पोंटिंग ने इन देशों को बताया वर्ल्ड कप 2019 का तगड़ा दावेदार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के दावेदारों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। पोंटिंग ने कहा है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और इंग्लैंड आगामी वनडे विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे, लेकिन उनकी टीम के पास भी खिताब के बचाव करने का पूरा मौका होगा।
INDvsNZ: न्यूजीलैंड से हार के बाद स्मृति मंधाना ने कही बड़ी बात
न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज हारने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि टीम को अभी कुछ चीजों में सुधार करने की जरुरत है।
ATP टेनिस टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में हारे बोपन्ना-शरण
भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को बुलगारिया में 586140 यूरो के एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-शरण की जोड़ी का सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेंग-पेंग सीह और इंडोनिया के खिलाड़ी क्रिस्टोफर रुंगकाट की जोड़ी से मुकाबला था।
एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले लय हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AI) को 74वीं अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। एएआई ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना रेलवे से होगा, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में असम को 3-1 से शिकस्त दी।
भारत फेड कप के अंतिम क्लासिफिकेशन मुकाबले में शनिवार (9 फरवरी) को यहां दक्षिण कोरिया से 1-2 हार कर चौथे स्थान पर रहा। भारतीय टीम को करमन कौर थांडी की कमी खली, जो चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सकी।



