दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जुबैर हमजा पर ICC ने लगाया 9 महीने का बैन, 31 रन भी खाते से कटे
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज जुबैर हमजा पर आईसीसी ने नौ महीने का बैन लगा दिया है। 2019 में टेस्ट डेब्यू करने वाले हमजा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए छह टेस्ट और एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है।

इस खबर को सुनें
International Cricket Council (आईसीसी) ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि से निलंबित कर दिया। हमजा ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में 17 जनवरी 2022 को टूर्नामेंट के दौरान नमूने दिए थे, जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड के अंश पाए गए जो वाडा की प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल है।
BAN vs SL: तमीम, मुशफिकुर और लिटन के नाम रहा दिन, मुश्किल में श्रीलंका
उन्होंने निलंबन की बात स्वीकार की लिहाजा उन पर 22 मार्च 2022 से प्रतिबंध लगाया गया है, जो 22 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगा। इसके साथ ही 17 जनवरी से 22 मार्च 2022 तक उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अमान्य हो गया है।
वीरू के बयान से अख्तर को लग सकती है 'आग', बॉलिंग को लेकर किया यह कमेंट
हमजा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए छह टेस्ट और एक वनडे खेला है। उन्हें 31 रन (25 और छह) गंवाने पड़ेंगे, जो इस दौरान उन्होंने बनाए हैं। 26 साल के जुबैर ने छह टेस्ट मैचों में कुल 212 रन बनाए हैं अब उनके रिकॉर्ड्स से न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए गए कुल 31 रन कट जाएंगे।