फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSAvsSL; 1st Test:दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के सामने साख बचाने की चुनौती

SAvsSL; 1st Test:दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के सामने साख बचाने की चुनौती

क्रिकेट मैदान पर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे श्रीलंका के सामने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विपरीत परिस्थितियों में साख बचाने की चुनौती होगी। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला...

SAvsSL; 1st Test:दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के सामने साख बचाने की चुनौती
एएफपी।,डरबन। Tue, 12 Feb 2019 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

क्रिकेट मैदान पर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे श्रीलंका के सामने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विपरीत परिस्थितियों में साख बचाने की चुनौती होगी। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बुधवार से डरबन के किंग्समीड मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंकाई टीम के बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान दिनेश चांदीमल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। टीम ने पिछले 13 में से 11 मैच गांवा दिए हैं। किंग्समीड का मैदान श्रीलंका के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है जहां 2011-12 में उसे जीत मिली थी। इस मैदान में दक्षिण अफ्रीकी टीम हालांकि अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी जिसे 2000-01 के बाद यहां खेले गए आठ में से छह मैचों में शिकस्त झेलना पड़ी है।

Read Also: AUS CRICKET AWARDS: पैट कमिंस-नाथन लॉयन का जलवा, मक्सवेल-स्टोइनिस भी रहे अव्वल

डरबन में पिछले आंकड़े श्रीलंका के साथ पर दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध
डरबन की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है जहां रंगना हेरथ ने पिछली बार नौ विकेट लिए थे, जबकि मुथैया मुरलीधरन ने 2008 में यहां 10 विकेट चटकाया था। इस बात की संभावना कम है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच के लिए संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरे। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की अपने अपने घरेलू मैदान पर वापसी हो सकती है। श्रीलंका की कमान दिमुथ करुणारात्ने के हाथों में होगी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 118.66 की औसत से 365 रन बनाए थे। इससे पहले श्रीलंका को हाल ही में समाप्त हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मुकाबले में पारी और 40 रन तथा कैनबरा में खेले गए दूसरे मुकाबले मेें 366 रनों के बड़े अंतर से हराया।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें