IND vs SA: दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के Fixture में हुए ये खास बदलाव
South Africa tour to india 2019: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी साल अक्टूबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी इस बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट के फिक्सचर...
South Africa tour to india 2019: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी साल अक्टूबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी इस बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट के फिक्सचर में कुछ बदलाव किया गया है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के वेन्यू को आपस में बदल दिया गया है। दूसरा टेस्ट जो 10-14 अक्टूबर के बीच रांची में खेला जाना था, वो अब पुणे में खेला जाएगा और 19-23 अक्टूबर को तीसरा टेस्ट जो पुणे में खेला जाना था वो रांची में खेला जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्वाचित सीओए (कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स) ने स्टेट बोर्ड की बात मानते हुए ये फैसला लिया है। दूसरे टेस्ट की तारीखें 'दुर्गा पूजा' से टकरा रही थीं, जो झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने इसी वजह से 10-14 अक्टूबर को होने वाले टेस्ट मैच को किसी और स्थान पर शिफ्ट करने की बात कही थी।
1st ODI: विराट ने मैदान पर गेल को सिखाया डांस- video वायरल
1st ODI: बारिश में धुला मैच, कप्तान विराट कोहली ने इस बात पर जताई नाराजगी
दक्षिण अफ्रीकी टीम सितंबर में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की ही टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पहला टी20 मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाना है।
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल-
तारीख | मैच डिटेल्स | वेन्यू | समय |
15 सितंबर 2019 | INDvSA 1st T20I | धर्मशाला | 7:00 PM |
18 सितंबर 2019 | INDvSA 2nd T20I | मोहाली | 7:00 PM |
22 सितंबर 2019 | INDvSA 3rd T20I | बेंगलुरु | 7:00 PM |
2-6 अक्टूबर 2019 | INDvSA 1st Test Match | विशाखापट्टनम | 9:30 AM |
10-14 अक्टूबर 2019 | INDvSA 2nd Test Match | पुणे | 9:30 AM |
19-23 अक्टूबर 2019 | INDvSA 3rd Test Match | रांची | 9:30 AM |